ब्रेकिंग
दीपावली पर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं! अवैध पटाखा बिक्री से लेकर असामाजिक गतिविधियों तक पर रहेगी नजर✦IRCTC News : ट्रेन में खाना ऑर्डर करने से पहले सावधान! IRCTC ने जारी की 13 वेबसाइटों की लिस्ट, कहीं ऑनलाइन ठगी के शिकार न हो जाएं आप ...✦Bihar Recruitment Scam : बिहार विधान परिषद की 125 से ज्यादा नियुक्तियों पर बवाल! ब्लैकलिस्टेड एजेंसी ने कराई थी परीक्षा, अब नौकरी पर लटकी तलवार✦Bihar News : बिहार STET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! 11 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगी परीक्षा✦Bihar News : बिहार में दिवाली के दिन तक नहीं मिली सरकारी कर्मचारियों को सैलरी, मुख्य सचिव के आदेश के बावजूद अटका वेतन✦दीपावली पर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं! अवैध पटाखा बिक्री से लेकर असामाजिक गतिविधियों तक पर रहेगी नजर✦IRCTC News : ट्रेन में खाना ऑर्डर करने से पहले सावधान! IRCTC ने जारी की 13 वेबसाइटों की लिस्ट, कहीं ऑनलाइन ठगी के शिकार न हो जाएं आप ...✦Bihar Recruitment Scam : बिहार विधान परिषद की 125 से ज्यादा नियुक्तियों पर बवाल! ब्लैकलिस्टेड एजेंसी ने कराई थी परीक्षा, अब नौकरी पर लटकी तलवार✦Bihar News : बिहार STET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! 11 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगी परीक्षा✦Bihar News : बिहार में दिवाली के दिन तक नहीं मिली सरकारी कर्मचारियों को सैलरी, मुख्य सचिव के आदेश के बावजूद अटका वेतन

बिहार : प्रेमी ने खा लिया जहर, तड़पता छोड़ मौके से फरार हो गई प्रेमिका, दोनों ने साथ मरने की खाई थी कसम

MUNGER : मुंगेर में प्रेम प्रसंग का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक युवक और युवती लंबे समय से एक-दूसरे से प्रेम करते थे लेकिन परिजनों को उनका रिश्ता मंजूर नहीं था। इस बात

बिहार :  प्रेमी ने खा लिया जहर, तड़पता छोड़ मौके से फरार हो गई प्रेमिका, दोनों ने साथ मरने की खाई थी कसम
Mukesh Srivastava
3 मिनट

MUNGER : मुंगेर में प्रेम प्रसंग का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक युवक और युवती लंबे समय से एक-दूसरे से प्रेम करते थे लेकिन परिजनों को उनका रिश्ता मंजूर नहीं था। इस बात से आहत प्रेमी-प्रेमिका ने खुदकुशी करने की योजना बना डाली। दोनों आत्महत्या करने के लिए गांव के बाहर एक जगह मिले। इस दौरान लड़के ने जहर खा लिया लेकिन लड़की जहर खाने की हिम्मत नहीं जुटा सकी और प्रेमी को गंभीर हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गई।


बताया जा रहा है कि मुंगेर के नया रामनगर थाना क्षेत्र के मुस्तफाचक गांव निवासी प्रभुदास का बेटा सोनू कुमार अपने ननिहाल गालिमपुर लोहची हमेशा आता-जाता रहता था। इसी दौरान गालिमपुर की एक शादीसुदा महिला से उसे प्रेम हो गया। जब इके बारे में महिला के पति को जानकारी मिली तो उसने पत्नी को उसके मायके लखीसराय के अभयपुर राजपुर गांव भेज दिया।


इधर सोनू काम के सिलसिले में लुधियाना चला गया। पिछले दिनों प्रेमिका के बुलावे पर मुंगेर वापस लौट आया था और प्रेमिका से मिलने के लिए रविवार को उसके घर अभयपुर पहुंच गया। महिला के परिजनों ने जब दोनों के इस संबंध को नकार दिया तो दोनों ने खुदकुशी करने का मन बना लिया। दोनों जहरीला पदार्थ लेकर आत्महत्या करने के लिए गांव के बहियार में चले गये। इसी दौरान सोनू ने तो जहर खा लिया लेकिन लड़की जहर खाने की हिम्मत नहीं जुटा सकी और प्रेमी को तड़पता छोड़कर मौके से भाग खड़ी हुई।


लखीसराय के अभयपुर थाना क्षेत्र के राजवाटी गांव के बहियार से लड़के को गंभीर हालत में बरामद किया गया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी सोनू के परिजनों को दी। आनन-फानन में परिजन लखीसराय पहुंचे और सोनू को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने सोनू को खतरे से बाहर बताया है। इधर, प्यार में धोखा मिलने के बाद सोनू काफी आहत है।