ब्रेकिंग
Bihar Recruitment Scam : बिहार विधान परिषद की 125 से ज्यादा नियुक्तियों पर बवाल! ब्लैकलिस्टेड एजेंसी ने कराई थी परीक्षा, अब नौकरी पर लटकी तलवार✦Bihar News : बिहार STET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! 11 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगी परीक्षा✦Bihar News : बिहार में दिवाली के दिन तक नहीं मिली सरकारी कर्मचारियों को सैलरी, मुख्य सचिव के आदेश के बावजूद अटका वेतन✦Bihar News : बिहार में किसानों की बल्ले-बल्ले! अब खेतों तक पहुंचेगा गंगा का पानी, CM सम्राट ने किया बड़ा ऐलान✦Bihar News : बिहार में दिवाली पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा, आग लगने पर 2-5 मिनट में पहुंचेगी दमकल; ये नंबर आएंगे काम✦Bihar Recruitment Scam : बिहार विधान परिषद की 125 से ज्यादा नियुक्तियों पर बवाल! ब्लैकलिस्टेड एजेंसी ने कराई थी परीक्षा, अब नौकरी पर लटकी तलवार✦Bihar News : बिहार STET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! 11 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगी परीक्षा✦Bihar News : बिहार में दिवाली के दिन तक नहीं मिली सरकारी कर्मचारियों को सैलरी, मुख्य सचिव के आदेश के बावजूद अटका वेतन✦Bihar News : बिहार में किसानों की बल्ले-बल्ले! अब खेतों तक पहुंचेगा गंगा का पानी, CM सम्राट ने किया बड़ा ऐलान✦Bihar News : बिहार में दिवाली पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा, आग लगने पर 2-5 मिनट में पहुंचेगी दमकल; ये नंबर आएंगे काम

बिहार : प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने ही करा दी पति की हत्या, दो पतियों की पहले हो चुकी है संदेहास्पत मौत, प्रेमी को बताती थी भाई

NALANDA : नालंदा में एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। मामले का खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने हत्या के मामले में मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कि

बिहार : प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने ही करा दी पति की हत्या, दो पतियों की पहले हो चुकी है संदेहास्पत मौत, प्रेमी को बताती थी भाई
Mukesh Srivastava
3 मिनट

NALANDA : नालंदा में एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। मामले का खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने हत्या के मामले में मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया। छानबीन में पुलिस को पता चला कि मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके दोस्तों के साथ मिलकर अपने पति की हत्या करा दी थी। मृतक शख्स दिल्ली में रहता था और होली के मौके पर अपने घर आया था। इसी दौरान पत्नी ने हत्या की साजिश रच डाली। बताया जाता है कि आरोपी पत्नी की इससे पहले भी दो शादियां हो चुकी हैं और दोनों पतियों की मौत भी संदेहास्पद हालत में हो गई थी।


दरअसल, बीते 25 मार्च को अपराधियों ने राजीव राम की हत्या कर शव को बाढ़ अनुमंडल क्षेत्र के भदौर थाना क्षेत्र में फेंक दिया था। 26 मार्च को भदौर थाना पुलिस ने राजीव का शव बरामद किया था। शव को अज्ञात मान कर पुलिस ने दो दिनों बाद उसे दफन कर दिया था। 29 मार्च को मृतक की तस्वीर के आधार पर परिजनों ने उसकी पहचान की। जिसके बाद चंडी थाने की पुलिस ने भदौर थाना से संपर्क कर छानबीन शुरू कर दी थी।


बताया जा रहा है कि आरोपी पत्नी गुड़िया का प्रेम प्रसंग बचपन से ही उसे गांव के रहने वाले संजीव कुमार के साथ था। गुड़िया प्रेमी संजीव के साथ हरनौत में किराए के मकान में रहती थी जबकि उसका पति राजीव राम दिल्ली में रहकर नौकरी करता था। गुड़िया राजीव के बड़े भाई की शाली थी जिससे राजीव ने प्रेम विवाह किया था। राजीव से पहले भी गुड़िया की दो शादियां हुई थी और दोनों पतियों की संदेहास्पद हालत में मौत हो गई थी।


होली के मौके पर जब राजीव राम गांव आया तो उसे अपनी पत्नी के चाल चलन की जानकारी मिली। जिसके बाद राजीव पत्नी गुड़िया को हरनौत से अपने गांव तुलसी गढ़ ले आया। इससे नाराज होकर गुड़िया ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति के हत्या की साजिश रच डाली। पुलिस ने चंडी थाना क्षेत्र के तुलसी गढ़ गांव निवासी राजीव राम की हत्या के मामले में उसकी पत्नी गुड़िया कुमारी, उसके प्रेमी संजीव कुमार तथा संजीव के दोस्त अटल पांडेय को पटना के भदौर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन तीनों से पूछताछ चल रही है।