ब्रेकिंग
Bihar Weather News : दिवाली की आतिशबाजी ने बिहार की हवा में घोला जहर, बेगूसराय का AQI 548 पहुंचा; पटना समेत कई जिलों में सांस लेना मुश्किल...✦Bihar Crime News : छठ गीत बजाने पर इतना गुस्सा! पहले हुआ विवाद, फिर स्कॉर्पियो लेकर लौटा शख्स और 10 लोगों को कुचल दिया, दो की मौत✦Patna Triple Encounter : पटना ट्रिपल एनकाउंटर की कहानी में नया ट्विस्ट! पुलिस ने बताया मास्टरमाइंड, पत्नी बोली- मेरे पति का हत्याकांड से क्या लेना-देना?✦Bihar News: दुलारचंद हत्याकांड में अब किसकी बढ़ेगी मुश्किल? सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अनंत सिंह के केस में पुलिस का अगला कदम क्या होगा?✦Bihar News: छठ से पहले पटना के 24 गंगा घाटों पर प्रशासन की सख्ती, हटेगा अतिक्रमण; खतरनाक जगहों पर होगी घेराबंदी✦Bihar Weather News : दिवाली की आतिशबाजी ने बिहार की हवा में घोला जहर, बेगूसराय का AQI 548 पहुंचा; पटना समेत कई जिलों में सांस लेना मुश्किल...✦Bihar Crime News : छठ गीत बजाने पर इतना गुस्सा! पहले हुआ विवाद, फिर स्कॉर्पियो लेकर लौटा शख्स और 10 लोगों को कुचल दिया, दो की मौत✦Patna Triple Encounter : पटना ट्रिपल एनकाउंटर की कहानी में नया ट्विस्ट! पुलिस ने बताया मास्टरमाइंड, पत्नी बोली- मेरे पति का हत्याकांड से क्या लेना-देना?✦Bihar News: दुलारचंद हत्याकांड में अब किसकी बढ़ेगी मुश्किल? सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अनंत सिंह के केस में पुलिस का अगला कदम क्या होगा?✦Bihar News: छठ से पहले पटना के 24 गंगा घाटों पर प्रशासन की सख्ती, हटेगा अतिक्रमण; खतरनाक जगहों पर होगी घेराबंदी

बिहार पुलिस के डर से अंडरग्राउंड हुई थी रिया चक्रवर्ती, किस रसूखदार ने दिया शेल्टर.. अब फ्लैट में आयीं

DESK : एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के पिता की तरफ से पटना में एफआईआर दर्ज होने के बाद रिया चक्रवर्ती फरार हो गई थी। बिहार पुलिस की टीम रिया से पूछताछ के लिए जैसे ही मुंबई पहुंची रिया

FirstBihar
Santosh Singh
3 मिनट

DESK : एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के पिता की तरफ से पटना में एफआईआर दर्ज होने के बाद रिया चक्रवर्ती फरार हो गई थी। बिहार पुलिस की टीम रिया से पूछताछ के लिए जैसे ही मुंबई पहुंची रिया अंडरग्राउंड हो गई। रिया को इस बात का डर सता रहा था कि बिहार पुलिस अगर उनसे पूछताछ करेगी तो कई राज खुल सकते हैं। दरअसल सुशांत के पिता केके सिंह ने जो लंबा चौड़ा एफआईआर दर्ज किया है उसमें बिंदुवार तरीके से रिया के खिलाफ आरोप लगाए गए हैं। बिहार पुलिस अगर रिया से पूछताछ करती तो उन्हें इन सवालों का जवाब देना होता। 


बिहार पुलिस के डर से रिया चक्रवर्ती उसका सामना नहीं करना चाहती थी और यही वजह है कि वह अपने फ्लैट को छोड़कर अंडरग्राउंड हो गई। रिया के अपार्टमेंट में बिहार पुलिस ने कई बार दस्तक दी लेकिन रिया वहां नहीं मिली। इस बीच चर्चा रही कि रिया मुंबई से बाहर हैं लेकिन अब रिया चक्रवर्ती सुशांत केस की सीबीआई इंक्वायरी की घोषणा होते ही वापस अपने फ्लैट में पहुंच गई हैं। रिया चक्रवर्ती की वापसी बता रही है कि वह मुंबई से बाहर नहीं गई थी। मुंबई में ही किसी रसूखदार ने रिया चक्रवर्ती को शेल्टर दे रखा था। ऐसे में सवाल यह है कि आखिर किस रसूखदार में रिया को अंडरग्राउंड किया? बिहार पुलिस से उसे बचा कर रखा और अब जब बिहार पुलिस की पूछताछ का संकट खत्म हो गया है तो रिया वापस अपने अपार्टमेंट पहुंच गई। 



रिया चक्रवर्ती मुंबई स्थित अपने प्राइम रोज अपार्टमेंट में बीती रात वापस लौट गई है। रिया चक्रवर्ती को ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया है और उन्हें 7 अगस्त के दिन ईडी के सामने हाजिर होना है लेकिन रिया को लेकर महाराष्ट्र में जो खेल खेला गया वह बता रहा है कि मुंबई पुलिस से लेकर महाराष्ट्र में बड़ा रसूख रखने वाले लोगों ने रिया को शेल्टर दिया।

टैग्स