ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार STET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! 11 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगी परीक्षा✦Bihar News : बिहार में दिवाली के दिन तक नहीं मिली सरकारी कर्मचारियों को सैलरी, मुख्य सचिव के आदेश के बावजूद अटका वेतन✦Bihar News : बिहार में किसानों की बल्ले-बल्ले! अब खेतों तक पहुंचेगा गंगा का पानी, CM सम्राट ने किया बड़ा ऐलान✦Bihar News : बिहार में दिवाली पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा, आग लगने पर 2-5 मिनट में पहुंचेगी दमकल; ये नंबर आएंगे काम✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦Bihar News : बिहार STET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! 11 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगी परीक्षा✦Bihar News : बिहार में दिवाली के दिन तक नहीं मिली सरकारी कर्मचारियों को सैलरी, मुख्य सचिव के आदेश के बावजूद अटका वेतन✦Bihar News : बिहार में किसानों की बल्ले-बल्ले! अब खेतों तक पहुंचेगा गंगा का पानी, CM सम्राट ने किया बड़ा ऐलान✦Bihar News : बिहार में दिवाली पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा, आग लगने पर 2-5 मिनट में पहुंचेगी दमकल; ये नंबर आएंगे काम✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप

बिहार : पेट्रोल पंप मालिक से दिनदहाड़े लूट, बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम

BANKA : इस वक्त की बड़ी खबर बांका जिले से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक पेट्रोल पंप के मालिक से हथियार के बल पर ढ़ाई लाख रुपए लूट लिए।इस दौरान अपराधियों ने पेट्रोल पंप के मालि

बिहार : पेट्रोल पंप मालिक से दिनदहाड़े लूट, बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BANKA : इस वक्त की बड़ी खबर बांका जिले से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक पेट्रोल पंप के मालिक से हथियार के बल पर ढ़ाई लाख रुपए लूट लिए।इस दौरान अपराधियों ने पेट्रोल पंप के मालिक से उसकी बाइक भी लूट ली। घटना शंभूगंज बाजार के पास की है। बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है।


बताया जा रहा है कि शंभूगंज के पकरिया गांव निवासी पेट्रोल पंप मालिक पुष्पेंद्र कुमार सिंह अपनी बाइक पर सवार होकर रामनवमी की पूजा करने अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान रविवार की दोपहर शंभूगंज बाजार के पास नहर रोड पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने ढ़ाई लाख रुपए लूट लिए। बदमाशों ने पीड़ित का मोबाइल और  उसकी बाइक भी लूट लिया और फरार हो गए। पीड़ित पुष्पेंद्र कुमार सिंह ने शंभूगंज थाना पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।


पीड़ित पेट्रोल पंप मालिक के मुताबिक रामनवमी की पूजा करने वह अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान बीच रास्ते में बाइक सवार अपराधियों ने रूकने को कहा और नहीं रूकने पर जबरन बाइक को रोक दिया। गाड़ी की चाबी छिनने के बाद मोबाइल भी छिन लिया। पीड़ित ने जब इसका विरोध किया तो अपराधियों ने गोली मारने की धमकी दी। जबतक आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे अपराधी फरार हो चुके थे। दिनदहाड़े लूट की घटना के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है।