ब्रेकिंग
Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासBihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयास

बिहार: सनकी पति ने अपनी ही पत्नी को मौत के घाट उतारा, बेडरूम में मिला खून से सना शव

BETTIAH: खबर पश्चिम चंपारण के बेतिया से आ रही है, जहां एक सनकी पति ने अपनी ही पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया है। मृतक महिल

बिहार: सनकी पति ने अपनी ही पत्नी को मौत के घाट उतारा, बेडरूम में मिला खून से सना शव
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BETTIAH: खबर पश्चिम चंपारण के बेतिया से आ रही है, जहां एक सनकी पति ने अपनी ही पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया है। मृतक महिला पति और बच्चों के साथ पिछले 15 वर्षों से अपने मायके में ही रहती थी। घटना सिकटा थाना क्षेत्र स्थित एक सरकारी अस्पताल के पास की है।


मृतक महिला की पहचान 40 वर्षीय अनु देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अनु देवी अपने पति लक्ष्मण सिंह और बच्चों के साथ पिछले 15 साल से मायके में ही रहती थी। उसके मायके में परिवार में किसी अन्य सदस्य के नहीं होने के कारण उसे अपने मायके में ही रहना पड़ रहा था। पिछले 6 महीने से पति पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। पंचायत द्वारा दोनों के बीच सुलह भी कराया गया था लेकिन इसी बीच लक्ष्मण सिंह ने चाकू से वार कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। 


पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी घर छोड़कर फरार हो गया है। घटना की जानकारी तब हुई जब मृतका की बेटी और बेटा स्कूल से पढ़कर घर लौटे। मां का खून से सना शव देखकर दोनों बदहवास होकर थाने पहुंचे और पुलिस को पूरी बात बताई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ALOK KUMAR

FirstBihar संवाददाता