ब्रेकिंग
जिला पार्षद पति की हत्या मामले एक्शन: लापरवाही बरतने वाले SHO और दारोगा पर गिरी गाज, SP ने किया सस्पेंडजिला पार्षद पति की हत्या के बाद बवाल, गुस्साए लोगों ने SP की गाड़ी में की तोड़फोड़; आधा दर्जन पुलिस वैन को किया क्षतिग्रस्तBihar Government : थोड़ी देर में CM सचिवालय में जुटेंगे मंत्री, सम्राट चौधरी ने अचानक क्यों बुलाई बैठक? सामने आई बड़ी वजहBihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहालीBihar News : विनय कुमार के बाद कौन बनेगा बिहार का DGP? शुरू हुई चयन प्रक्रिया, रेस में ये बड़े नामजिला पार्षद पति की हत्या मामले एक्शन: लापरवाही बरतने वाले SHO और दारोगा पर गिरी गाज, SP ने किया सस्पेंडजिला पार्षद पति की हत्या के बाद बवाल, गुस्साए लोगों ने SP की गाड़ी में की तोड़फोड़; आधा दर्जन पुलिस वैन को किया क्षतिग्रस्तBihar Government : थोड़ी देर में CM सचिवालय में जुटेंगे मंत्री, सम्राट चौधरी ने अचानक क्यों बुलाई बैठक? सामने आई बड़ी वजहBihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहालीBihar News : विनय कुमार के बाद कौन बनेगा बिहार का DGP? शुरू हुई चयन प्रक्रिया, रेस में ये बड़े नाम

बिहार : पड़ोसी की पत्नी और उसकी साली को भगा ले गया युवक, उसके जुर्मों की सजा भाई को मिली

KHAGARIA: पड़ोसी की पत्नी पर एक युवक का दिल आ गया। वह उससे एकतरफा प्यार करने लगा। पड़ोसी की पत्नी इसका विरोध किया करती थी। लेकिन एक दिन मौका पाकर उसे अपने साथ युवक ले भागा। कुछ दिन

बिहार : पड़ोसी की पत्नी और उसकी साली को भगा ले गया युवक, उसके जुर्मों की सजा भाई को मिली
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KHAGARIA: पड़ोसी की पत्नी पर एक युवक का दिल आ गया। वह उससे एकतरफा प्यार करने लगा। पड़ोसी की पत्नी इसका विरोध किया करती थी। लेकिन एक दिन मौका पाकर उसे अपने साथ युवक ले भागा। कुछ दिन तक साथ रखने के बाद साली को भी ले भागा। उसे भी कई दिनों तक अपने साथ रखा। 


उसके बाद पड़ोसी को धमकी देने लगा। युवक के इस रवैय्ये से परेशान पड़ोसी के परिजनों ने गुस्से में आकर युवक के भाई को गोली मार दी। मामला खगड़िया के कुम्हरचक्की गांव की है। जहां रहने वाले नवाब नामक शख्स पर पड़ोसी को धमकी देने और पड़ोसी की पत्नी और साली को भगाने का आरोप है। 


इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। नवाब के भाई विकास यादव की हाथ में गोली लगी है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर मुफस्सिल थाना पुलिस ने गोली मारने वाले आरोपी युवक अरुण यादव को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि एक पिस्तौल व 5 जिंदा कारतूस के साथ उसे गिरफ्तार किया गया है। 


जबकि ग्रामीणों का कहना हुआ कि घायल युवक का भाई नवाब आरोपित की पत्नी को लेकर फरार हो गया था। हाल ही में आरोपित युवक की साली को भी लेकर भाग गया था। इस मामले को लेकर पंचायत भी बिठाई गयी लेकिन विवाद और बढ़ता चला गया। इस दौरान अरुण यादव ने आरोपी के भाई को गोली मार दी। जिसके बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गयी। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। वही पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।