ब्रेकिंग
Bihar Recruitment Scam : बिहार विधान परिषद की 125 से ज्यादा नियुक्तियों पर बवाल! ब्लैकलिस्टेड एजेंसी ने कराई थी परीक्षा, अब नौकरी पर लटकी तलवार✦Bihar News : बिहार STET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! 11 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगी परीक्षा✦Bihar News : बिहार में दिवाली के दिन तक नहीं मिली सरकारी कर्मचारियों को सैलरी, मुख्य सचिव के आदेश के बावजूद अटका वेतन✦Bihar News : बिहार में किसानों की बल्ले-बल्ले! अब खेतों तक पहुंचेगा गंगा का पानी, CM सम्राट ने किया बड़ा ऐलान✦Bihar News : बिहार में दिवाली पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा, आग लगने पर 2-5 मिनट में पहुंचेगी दमकल; ये नंबर आएंगे काम✦Bihar Recruitment Scam : बिहार विधान परिषद की 125 से ज्यादा नियुक्तियों पर बवाल! ब्लैकलिस्टेड एजेंसी ने कराई थी परीक्षा, अब नौकरी पर लटकी तलवार✦Bihar News : बिहार STET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! 11 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगी परीक्षा✦Bihar News : बिहार में दिवाली के दिन तक नहीं मिली सरकारी कर्मचारियों को सैलरी, मुख्य सचिव के आदेश के बावजूद अटका वेतन✦Bihar News : बिहार में किसानों की बल्ले-बल्ले! अब खेतों तक पहुंचेगा गंगा का पानी, CM सम्राट ने किया बड़ा ऐलान✦Bihar News : बिहार में दिवाली पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा, आग लगने पर 2-5 मिनट में पहुंचेगी दमकल; ये नंबर आएंगे काम

बिहार : निगरानी के हत्थे चढ़ा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, 12 लाख कैश और 1 किलो सोने के गहने बरामद, आय से अधिक संपत्ति मामले में कार्रवाई

MUZAFFARPUR : इस वक्त की बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। निगरानी विभाग की टीम ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में मुजफ्फरपुर मुसहर

बिहार : निगरानी के हत्थे चढ़ा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, 12 लाख कैश और 1 किलो सोने के गहने बरामद, आय से अधिक संपत्ति मामले में कार्रवाई
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR : इस वक्त की बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। निगरानी विभाग की टीम ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में मुजफ्फरपुर मुसहरी ब्लॉक के BSO के कई ठिकानों पर छापेमारी की है। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के ठिकानों पर छापेमारी के दौरान अबतक 12 लाख कैश और 1 किलो सोने के जेवर बरामद किए गए हैं।


निगरानी की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। निगरानी की टीम आपूर्ति पदाधिकारी के मुजफ्फरपुर स्थित घर, सरकारी कार्यालय और शहर के एक मॉल में छापेमारी कर रही है। शुरुआती दौर में ही छापेमारी के दौरान अबतक 12 लाख रुपए कैश बरामद किए गए हैं जबकि करीब 1 किलो सोने के आभूषण भी बरामद हुए हैं।


इसके अलावा हाजीपुर में आलीशान घर, दिल्ली में दो फ्लैट और 10 लाख के किसान विकास पत्र का पता चला है। फिलहाल निगरानी की टीम आरोपी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के अन्य ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।