ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार STET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! 11 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगी परीक्षा✦Bihar News : बिहार में दिवाली के दिन तक नहीं मिली सरकारी कर्मचारियों को सैलरी, मुख्य सचिव के आदेश के बावजूद अटका वेतन✦Bihar News : बिहार में किसानों की बल्ले-बल्ले! अब खेतों तक पहुंचेगा गंगा का पानी, CM सम्राट ने किया बड़ा ऐलान✦Bihar News : बिहार में दिवाली पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा, आग लगने पर 2-5 मिनट में पहुंचेगी दमकल; ये नंबर आएंगे काम✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦Bihar News : बिहार STET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! 11 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगी परीक्षा✦Bihar News : बिहार में दिवाली के दिन तक नहीं मिली सरकारी कर्मचारियों को सैलरी, मुख्य सचिव के आदेश के बावजूद अटका वेतन✦Bihar News : बिहार में किसानों की बल्ले-बल्ले! अब खेतों तक पहुंचेगा गंगा का पानी, CM सम्राट ने किया बड़ा ऐलान✦Bihar News : बिहार में दिवाली पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा, आग लगने पर 2-5 मिनट में पहुंचेगी दमकल; ये नंबर आएंगे काम✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप

बिहार : मुखिया हत्याकांड के तीन आरोपी गिरफ्तार, MLA का चुनाव लड़ चुका है मुख्य आरोपी, आरजेडी से रहा है पुराना नाता

SAHARSA : सहरसा के सौरबाजार थाना क्षेत्र में शुक्रवार को खजुरी पंचायत के मुखिया की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्याकांड के मुख्य आरोपी समेत तीन आरोपियों को ग

बिहार : मुखिया हत्याकांड के तीन आरोपी गिरफ्तार, MLA का चुनाव लड़ चुका है मुख्य आरोपी, आरजेडी से रहा है पुराना नाता
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA : सहरसा के सौरबाजार थाना क्षेत्र में शुक्रवार को खजुरी पंचायत के मुखिया की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्याकांड के मुख्य आरोपी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्याकांड का मुख्य आरोपी रंजीत यादव लंबे समय तक आरजेडी से जुड़ा रहा है। पिछले विधानसभा चुनाव में आरजेडी से टिकट नहीं मिलने पर उसने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा था।


पुलिस के मुताबिक शुक्रवार की देर शाम अपराधियों ने खजुरी रेलवे क्रॉसिंग के पास खजुरी पंचायत के मुखिया रंजीत साह की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने खजुरी निवासी रंजीत यादव, लक्ष्मीनिया निवासी दीपक यादव और बैजनाथपुर के जीवन पोद्दार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की मानें तो पूर्व में हुए चुनाव के रंजीश को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया है।


गिरफ्तार मुख्य आरोपी रंजीत यादव राजनीत से जुड़ा रहा है। साल 2001 से 2005 तक खजुरी पंचायत का मुखिया रह चुका है। पिछले विधानसभा चुनाव में आरजेडी से टिकट नहीं मिलने पर उसने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर विधानसभा का चुनाव लड़ा था। रंजीत यादव के पिता भी लंबे समय तक मुखिया रह चुके थे।


गौरतलब है कि बीते शुक्रवार की देर शाम खजुरी पंचायत के मुखिया रंजीत कुमार साह की अज्ञात अपराधियों ने सहरसा-पूर्णिया रेलखंड पर खजुरी ढ़ाला के पास गोली मार कर हत्या कर दिया था। हत्या के विरोध में शनिवार को ग्रामीणों ने मुखिया रंजीत कुमार साह के शव को बैजनाथपुर चौक पर रख कर सड़क जाम कर दिया था।