ब्रेकिंग
बिहार में कर्मा पूजा के दौरान दर्दनाक हादसे: पटना-नालंदा में डूबे कई लोग, 8 की जान गईBihar Politics : बिहार-झारखंड बंटवारे पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, बोले- दुखी मन से की थी वोटिंग; अटल जी की थी अलग सोचBihar Infrastructure Development: सड़क-पुल से लेकर नई फैक्ट्रियों तक... तेजी से बदल रही बिहार की तस्वीर, रियल एस्टेट में भी रौनकबिहार में डिजिटल क्रिएटर की कनपटी पर बंदूक सटाकर लूट, लाखों की नकदी और ज्वेलरी ले उड़े बदमाशसोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचाबिहार में कर्मा पूजा के दौरान दर्दनाक हादसे: पटना-नालंदा में डूबे कई लोग, 8 की जान गईBihar Politics : बिहार-झारखंड बंटवारे पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, बोले- दुखी मन से की थी वोटिंग; अटल जी की थी अलग सोचBihar Infrastructure Development: सड़क-पुल से लेकर नई फैक्ट्रियों तक... तेजी से बदल रही बिहार की तस्वीर, रियल एस्टेट में भी रौनकबिहार में डिजिटल क्रिएटर की कनपटी पर बंदूक सटाकर लूट, लाखों की नकदी और ज्वेलरी ले उड़े बदमाशसोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचा

बिहार : 90 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एक बाईक जब्त

BETTIAH : बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद भी शराब तस्करी का धंधा रूकने का नाम नहीं ले रहा है। इसी क्रम में बेतिया पुलिस ने विदेशी शराब के साथ दो धंधेबाजों को दबोचा है. साथ

बिहार : 90 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एक बाईक जब्त
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BETTIAH : बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद भी शराब तस्करी का धंधा रूकने का नाम नहीं ले रहा है। इसी क्रम में बेतिया पुलिस ने विदेशी शराब के साथ दो धंधेबाजों को दबोचा है. साथ ही एक बाइक को भी जब्त किया है. 


यह मामला बेतिया के नौतनपुर का है जहां नौतानपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवलिया गांव से नब्बे पीस विदेशी शराब के साथ दो धंधेबाजों को दबोचा है. पकड़े गये दोनो कारोबारी मोतिहारी के विकास कुमार और दीप लाल कुमार बताये गये है. प्रभारी थानाध्यक्ष सुजीत दास ने बताया कि रविवार की शाम पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश से दियारा के रास्ते एक बाईक पर दो व्यक्ति विदेशी शराब का खेप लेकर बुधवलिया होते हुए मोतिहारी जाने वाले है. इसपर तुरंत कार्रवाई करने पर शराब के साथ पकड़े जा सकते है. 


फिर क्या था पुलिस ने प्राप्त सुचना के आधार वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुए एक टीम गठित कर बुधवलिया पहुंची और जाल बिछा दिया. जैसे ही धंधेबाज नजदीक पहुंचे कि घेराबंदी कर पकड़ लिया. वहीं तलाशी के दौरान बाईक पर लदे बोरे से नब्बे पीस टेट्रा पैक एटपीएम फ्रूटी नुमा शराब को बरामद किया. पुलिस बाईक और शराब को जप्त कर पकड़े गये धंधेबाजो से पुछताछ कर रही है. 


पदाधिकारी ने बताया कि कारोबार का लिंक उत्तर प्रदेश से लेकर मोतिहारी तक जुड़ा हुआ. पुलिस लगातार कार्रवाई मे जूटी है. बता दें  कि कुछ दिनों पहले ही नौतन पुलिस ने भारी मात्रा में उत्तर प्रदेश से लाई जा रही शराब की खेप को जब्त किया था. जिसकी जानकारी देते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया था कि उत्तर प्रदेश से शराब की खेप  मोतिहारी को जाने वाली थी. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ALOK KUMAR

FirstBihar संवाददाता