ब्रेकिंग
दीपावली पर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं! अवैध पटाखा बिक्री से लेकर असामाजिक गतिविधियों तक पर रहेगी नजर✦IRCTC News : ट्रेन में खाना ऑर्डर करने से पहले सावधान! IRCTC ने जारी की 13 वेबसाइटों की लिस्ट, कहीं ऑनलाइन ठगी के शिकार न हो जाएं आप ...✦Bihar Recruitment Scam : बिहार विधान परिषद की 125 से ज्यादा नियुक्तियों पर बवाल! ब्लैकलिस्टेड एजेंसी ने कराई थी परीक्षा, अब नौकरी पर लटकी तलवार✦Bihar News : बिहार STET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! 11 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगी परीक्षा✦Bihar News : बिहार में दिवाली के दिन तक नहीं मिली सरकारी कर्मचारियों को सैलरी, मुख्य सचिव के आदेश के बावजूद अटका वेतन✦दीपावली पर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं! अवैध पटाखा बिक्री से लेकर असामाजिक गतिविधियों तक पर रहेगी नजर✦IRCTC News : ट्रेन में खाना ऑर्डर करने से पहले सावधान! IRCTC ने जारी की 13 वेबसाइटों की लिस्ट, कहीं ऑनलाइन ठगी के शिकार न हो जाएं आप ...✦Bihar Recruitment Scam : बिहार विधान परिषद की 125 से ज्यादा नियुक्तियों पर बवाल! ब्लैकलिस्टेड एजेंसी ने कराई थी परीक्षा, अब नौकरी पर लटकी तलवार✦Bihar News : बिहार STET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! 11 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगी परीक्षा✦Bihar News : बिहार में दिवाली के दिन तक नहीं मिली सरकारी कर्मचारियों को सैलरी, मुख्य सचिव के आदेश के बावजूद अटका वेतन

बिहार में पत्नी और मासूम बच्चे के साथ मारपीट के आरोपी IPS अधिकारी को मिली क्लीन चिट, सरकार ने खत्म की विभागीय कार्यवाही

PATNA: बिहार कैडर के एक आईपीएस अधिकारी पर अपनी पत्नी और साढ़े तीन साल के मासूम बच्चे के साथ साथ सास-ससुर के साथ मारपीट का आऱोप लगा था। आरोप था कि आईपीएस अधिकारी दहेज की मांग क

बिहार में पत्नी और मासूम बच्चे के साथ मारपीट के आरोपी IPS अधिकारी को मिली क्लीन चिट, सरकार ने खत्म की विभागीय कार्यवाही
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार कैडर के एक आईपीएस अधिकारी पर अपनी पत्नी और साढ़े तीन साल के मासूम बच्चे के साथ साथ सास-ससुर के साथ मारपीट का आऱोप लगा था। आरोप था कि आईपीएस अधिकारी दहेज की मांग के लिए अमानवीय तरीके से पत्नी और बच्चे को प्रताड़ित कर रहे हैं। आरोप लगने के बाद बिहार सरकार ने आईपीएस अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू की थी। लेकिन दो साल बाद आरोपी आईपीएस अधिकारी को क्लीन चिट दे दी गयी है।


मामला 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी हिमांशु शंकर त्रिवेदी का है. 2019 में  आरोप लगा था कि दहजे की मांग को लेकर हिमांशु शंकर त्रिवेदी ने अपनी पत्नी सुमिता त्रिवेदी, साढ़े तीन साल के मासूम बेटे के साथ मारपीट की। उसके साथ ससुर औऱ सास के साथ भी मारपीट की गयी। हिमांशु शंकर त्रिवेदी के खिलाफ उनकी पत्नी सुमिता त्रिवेदी ने लखनऊ में एफआईआर भी दर्ज करायी थी। इस वाकये के बाद बिहार सरकार ने उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए जांच शुरू कर दी थी। 


पत्नी ने वापस ले लिया केस

बिहार सरकार के गृह विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि हिमांशु शंकर त्रिवेदी की पत्नी सुमिता त्रिवेदी ने लखनऊ में अपने पति के खिलाफ जो केस दर्ज कराया था उसे वापस ले लिया है। सुमिता त्रिवेदी ने लिखित तौर पर बिहार सरकार को ये जानकारी भी दी है कि वह अब अपने बेटे के साथ पति के पास ही रह रही है। परिवार में जो कुछ भी मतभेद था वह दूर हो गया है। लिहाजा उनके पति के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाये।


बिहार सरकार के गृह विभाग की ओऱ से जारी आदेश में कहा गया है कि विभागीय जांच में भी पाया गया कि हिमांशु शंकर त्रिवेदी पर लगे आरोप अप्रमाणित हैं। यानि आऱोपों का कोई प्रमाण नहीं मिला. ऐसे में मुख्य जांच आय़ुक्त ने हिमांशु शंकर त्रिवेदी के खिलाफ चल रही विभागीय कार्यवाही को समाप्त करने की अनुशंसा की थी। इन तमाम बिन्दुओं के मद्देनजर बिहार सरकार ने आईपीएस अधिकारी हिमांशु शंकर त्रिवेदी के खिलाफ चल रही विभागीय कार्यवाही को समाप्त करते हुए उन्हें क्लीन चिट दे दिया है।