ब्रेकिंग
Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासBihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयास

नानी के घर आई पांच साल की मासूम से हैवानियत! पड़ोसी युवक ने सुनसान जगह पर किया गंदा काम, बच्ची की हालत नाजुक

BETTIAH: खबर पश्चिम चंपारण के बेतिया से आ रही है, जहां एक पांच साल की मासूम बच्ची के साथ हैवानियत की घटना हुई है। पीड़ित बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्

नानी के घर आई पांच साल की मासूम से हैवानियत! पड़ोसी युवक ने सुनसान जगह पर किया गंदा काम, बच्ची की हालत नाजुक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BETTIAH: खबर पश्चिम चंपारण के बेतिया से आ रही है, जहां एक पांच साल की मासूम बच्ची के साथ हैवानियत की घटना हुई है। पीड़ित बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्ची अपने नानी के घर घूमने के लिए आई थी। घटना नौतन थाना क्षेत्र की है।


जानकारी के मुताबिक, पीड़ित बच्ची अपनी मां के साथ छठ में अपनी नानी के घर घूमने आई थी। छठ के बाद बच्ची अपनी नानी के घर के बाहर खेल रही थी, तभी पड़ोस का रहने वाला मनीष कुमार वहां पहुंचा और बच्ची को खेलाने के बहाने से उसे अपने साथ ले गया। आरोपी युवक ने सुनसान जगह पर बच्ची के साथ रेप किया और मौके से फरार हो गया।


काफी देर तक जब बच्ची घर नहीं लौटी तो परिजनों को शंका हुई। परिजन बच्ची को तलाश करने लगे। इसी दौरान बच्ची को खून से लथपथ पाया गया। आनन-फानन में बच्ची को इलाज के लिए जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद बच्ची के परिजनों में कोहराम मच गया।


परिजनों द्वारा नैतन थाना में मामला दर्ज कराने के बाद एक्शन में आई पुलिस ने गांव पहुंचकर आरोपी युवक को धर दबोचा। पूरे मामले पर सदर एसडीपीओ महताब आलम ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उसकी हालत ठीक नहीं है।



रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ALOK KUMAR

FirstBihar संवाददाता