ब्रेकिंग
Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासBihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयास

बिहार में नहीं थम रहा जमीन का विवाद, पोते ने दादा की सिर में गोली मारकर की हत्या

BETTIAH: बिहार में जमीन विवाद का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जमीन के लिए परिवार के लोग ही जानी दुश्मन बन रहे है। जमीन के चक्कर में लोगों की जान भी जा रही है। ताजा मामला

बिहार में नहीं थम रहा जमीन का विवाद, पोते ने दादा की सिर में गोली मारकर की हत्या
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH: बिहार में जमीन विवाद का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जमीन के लिए परिवार के लोग ही जानी दुश्मन बन रहे है। जमीन के चक्कर में लोगों की जान भी जा रही है। ताजा मामला बिहार के पश्चिम चंपारण की है जहां एक पोते ने बुजुर्ग दादा की गोली मारकर हत्या कर दी। 


घटना मैंनाटांड़ थाना क्षेत्र के बष्ठा गांव का है जहां 70 वर्षीय वृद्ध शेख शौकत की सिर में गोली मारकर पोता ने हत्या कर दी। गोली मारने के बाद पोता शाहिद अली उर्फ चांद शेख मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए बेतिया गर्वमेंट मेडिकल हॉस्पिटल भेजा गया। 


ग्रामीणों ने बताया कि 12 कट्ठा जमीन के लिए पोते ने दादा की जान ले ली। 70 वर्षीय शेख शौकत के दो बेटे शेख अशरफ और शेख अशगर हैं। उन्होंने अशगर और एक बेटी में जमीन का बंटवारा कर दिया था। खुद के लिए 12 कट्ठा जमीन रखा था। अशरफ को जमीन नहीं मिली थी। इसी 12 कट्ठा जमीन के बंटवारे के लिए शेख अशरफ का बेटा शाहिद अली दबाव बना रहा था लेकिन उसके दादा अपने जीवन यापन के लिए उक्त जमीन को अपने पास रखे हुए थे वे जीते जी इस जमीन को किसी को देना नहीं चाहते थे। फिलहाल पुलिस आरोपी पोते की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।


रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ALOK KUMAR

FirstBihar संवाददाता