ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार के 54 शहरों की बदलेगी तस्वीर! सम्राट सरकार ने खोला खजाना, सड़क, पानी और बिजली पर करोड़ों का बड़ा प्लानBihar Weather Today: 1 अगस्त को बिहार के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 18 जिलों में आंधी-बिजली की चेतावनीपटना में गैस दुकानदार को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीरऔरंगाबाद में 50 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, पोक्सो केस में फंसाने की दे रहा था धमकी, निगरानी ने दबोचा IRCTC मामले में लालू-राबड़ी और तेजस्वी को राहत नहीं, 14 अगस्त तक टला कोर्ट का आदेश; जानिए क्या है पूरा मामलाBihar News : बिहार के 54 शहरों की बदलेगी तस्वीर! सम्राट सरकार ने खोला खजाना, सड़क, पानी और बिजली पर करोड़ों का बड़ा प्लानBihar Weather Today: 1 अगस्त को बिहार के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 18 जिलों में आंधी-बिजली की चेतावनीपटना में गैस दुकानदार को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीरऔरंगाबाद में 50 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, पोक्सो केस में फंसाने की दे रहा था धमकी, निगरानी ने दबोचा IRCTC मामले में लालू-राबड़ी और तेजस्वी को राहत नहीं, 14 अगस्त तक टला कोर्ट का आदेश; जानिए क्या है पूरा मामला

बिहार में नहीं थम रहा अपराधियों का तांडव! रंगदारी नहीं देने पर महिला के सीने में दाग दी गोली

ARA: खबर भोजपुर से आ रही है, जहां रंगदारी नही देने से नाराज बदमाशों ने एक महिला को गोली मार दी। महिला को गंभीर हालत में इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के

बिहार में नहीं थम रहा अपराधियों का तांडव! रंगदारी नहीं देने पर महिला के सीने में दाग दी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARA: खबर भोजपुर से आ रही है, जहां रंगदारी नही देने से नाराज बदमाशों ने एक महिला को गोली मार दी। महिला को गंभीर हालत में इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया चीक टोली मोहल्ला की है।


जख्मी महिला मूल रूप से तीयर थाना क्षेत्र के अंधारी बाग गांव निवासी उमेश सिंह की 50 वर्षीया पत्नी रंजू देवी है। वह वर्तमान में बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया चीक टोली मोहल्ले वार्ड नंबर 5 में करीब 25 वर्षों से अपने मकान रहती है। महिला को दो गोलियां लगी है। एक गोली हाथ में लगी है जबकि दूसरी गोली सिने में लगी है। फिलहाल उसकी हालत स्थित है।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है। बता दें कि भोजपुर में अपराधी लगातार वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं बावजूद इसके पुलिस अपनाधियों पर नकेल कसने में विफल साबित हो रही है। लगातार हो रही वारदातों को लेकर लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता