ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में बाढ़ के बीच नया खतरा! पानी घटते ही तेज हो सकता है कटाव, सरकार ने सभी जिलों को भेजा अलर्टBihar News : बिहार में भाजपा सांसद की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला, मेले में मचा बवाल; 100 से अधिक लोगों पर FIR, 3 गिरफ्तारBihar News : पटना में प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: घर में 2-3 बिजली मीटर हैं तो कितना देना होगा टैक्स? किराएदार और बंटवारे पर भी नगर निगम ने साफ किया नियमBihar News : 1 रुपये दो, 40 एकड़ जमीन लो; बिहार में चीनी मिल लगाने वालों के लिए बड़ा ऐलानबगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षणBihar News: बिहार में बाढ़ के बीच नया खतरा! पानी घटते ही तेज हो सकता है कटाव, सरकार ने सभी जिलों को भेजा अलर्टBihar News : बिहार में भाजपा सांसद की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला, मेले में मचा बवाल; 100 से अधिक लोगों पर FIR, 3 गिरफ्तारBihar News : पटना में प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: घर में 2-3 बिजली मीटर हैं तो कितना देना होगा टैक्स? किराएदार और बंटवारे पर भी नगर निगम ने साफ किया नियमBihar News : 1 रुपये दो, 40 एकड़ जमीन लो; बिहार में चीनी मिल लगाने वालों के लिए बड़ा ऐलानबगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षण

बिहार में ड्रोन से पकड़ में आयी शराब की भट्ठियां: ट्रायल के लिए उड़ा था ड्रोन लेकिन मिल गयी बड़ी सफलता

PATNA: बिहार सरकार ने शराब की भट्ठी से लेकर शराब बिक्री के केंद्रों की तलाश के लिए ड्रोन का सहारा लेने का फैसला लिया है. इसके लिए सभी जिलों में पुलिस और उत्पाद विभाग को ड्रोन उपलब्

बिहार में ड्रोन से पकड़ में आयी शराब की भट्ठियां: ट्रायल के लिए उड़ा था ड्रोन लेकिन मिल गयी बड़ी सफलता
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार सरकार ने शराब की भट्ठी से लेकर शराब बिक्री के केंद्रों की तलाश के लिए ड्रोन का सहारा लेने का फैसला लिया है. इसके लिए सभी जिलों में पुलिस और उत्पाद विभाग को ड्रोन उपलब्ध कराया गया है.सारण जिले को दिया ड्रोन जब ट्रायल के लिए ही उड़ा तो जो तस्वीरें सामने आयीं उसे देखकर पुलिस हैरान रह गयी।


ट्रायल में ही मिल गयी सफलता

दरअसल सारण में उत्पाद विभाग को मिले ड्रोन के ट्रायल के लिए पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम ने रिविलगंज इलाका चुना था. मद्य निषेध विभाग की टीम रिविलगंज के पास पहुंची औऱ दिलि‍या रहीमपुर इलाके में ड्रोन को ट्रायल के तौर पर उडाया. ड्रोन उडा और जब वापस लौटा तो उसमें लगे कैमरे का वीडियो उत्पाद विभाग के हाथ लगा. ट्रायल में ही ऐसी तस्‍वीर मिली कि उत्पाद विभाग की टीम चौंक गयी. रिविलगंज के पास दियारा इलाके में शराब तस्करों ने शराब बनाने का पूरा बंदोबस्त कर रखा था. ड्रोन के कैमरे में पूरा वीडियो कैद हो गया था. दियारा का वह ऐसा सुदूर इलाका है जहां पुलिस टीम को पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है.


ध्वस्त की गयीं शराब की भट्ठियां

ड्रोन से मिले वीडियो के आधार पर उत्पाद विभाग और पुलिस की टीम ने दियारा इलाके में धावा बोला. हालांकि छापामारी करने गयी टीम के पहुंचने से पहले शराब बानने वाले भाग चुके थे लेकिन शराब की भट्ठियां वहां मौजूद थीं. छापामार दल ने एक दर्जन से अधिक शराब की भट्ठियों को ध्वस्त किया. वहां मौजूद भट्ठियों को देखने से ही साफ लग रहा था कि काफी दिनों से शराब बनायी जा रही थी. रिविलगंज का दियारा इलाका शराब माफियाओं के लिए सबसे सुरक्षित जगह बन गया था. लेकिन ड्रोन से वे पकड़े गये.


साऱण जिले के उत्‍पाद अधीक्षक रजनीश कुमार ने बताया कि फिलहाल उनके जिले में उत्पाद विभाग को एक ड्रोन दिया गया है. पहली ही कोशिश में बड़ी सफलता हाथ लग गयी है. अब वे सरकार से ज्यादा ड्रोन मांग रहे हैं. ताकि दियारा समेत सुदूर इलाकों में ड्रोन के जरिये जानकारी लेकर कार्रवाई की जा सके.