ब्रेकिंग
पथ निर्माण का भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता 5 लाख घूस लेते गिरफ्तार, विजिलेंस के डर से फ्लैट से फेंक दिया था पैसा✦FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦पथ निर्माण का भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता 5 लाख घूस लेते गिरफ्तार, विजिलेंस के डर से फ्लैट से फेंक दिया था पैसा✦FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...

बिहार में देवर-भाभी गैंग कर रहा था शराब की होम डिलीवरी: पुलिस ने 239 बोतल अंग्रेजी दारू के साथ धर दबोचा

SAMASTIPUR: पूर्ण शराबबंदी वाले सूबे बिहार में सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद शराब आ रही है और बिक भी रही है. पुलिस की छापेमारी में ही इसकी कलई खुल जा रही है. समस्तीपुर में पुलिस

बिहार में देवर-भाभी गैंग कर रहा था शराब की होम डिलीवरी: पुलिस ने 239 बोतल अंग्रेजी दारू के साथ धर दबोचा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAMASTIPUR: पूर्ण शराबबंदी वाले सूबे बिहार में सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद शराब आ रही है और बिक भी रही है. पुलिस की छापेमारी में ही इसकी कलई खुल जा रही है. समस्तीपुर में पुलिस ने शराब बेचने वाले देवर-भाभी गैंग को पकड़ा है। देवर और भाभी मिलकर शराब की होम डिलीवरी कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें 239 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।


समस्तीपुर पुलिस ने बताया कि शराब के अवैध कारोबार में लगे देवर-भाभी को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया गया है. पुलिस की गिरफ्त में आये शराब कारोबारियों में जिले के बसढिया गांव के रघुवीर सिंह का बेटा राम बाबू सिंह औऱ उसके भाई सुजीत कुमार सिंह की पत्नी रूपम कुमारी है. पुलिस कह रही है कि दोनों मिलकर शराब का बड़ा कारोबार कर रहे थे, उन्हें छापेमारी कर धर दबोचा गया। 


NH किनारे घर से बिक रही थी शराब

समस्तीपुर पुलिस के मुताबिक उसे खबर मिली थी कि बसढ़िया का रामबाबू सिंह अपने परिवार के दूसरे लोगों के साथ मिलकर शराब का अवैध कारोबार कर रहा है. वे न सिर्फ घर से शराब बेच रहे हैं बल्कि होम डिलेवरी भी कर रहे हैं. रामबाबू सिंह का घर नेशनल हाइवे 28 के किनारे है. वहां एक आटा चक्की भी चलती है. पुलिस को खबर मिली थी कि उसी घऱ और आटा चक्की से शराब का कारोबार हो रहा है. लिहाजा रामबाबू सिंह के घर और आटा चक्की पर पुलिस की शराब पकड़ने वाली खास टीम ने छापेमारी की। 


पुलिस की रेड पड़ने के बाद घर और आटा चक्की से निकल कर तीन लोग भागने लगे. पुलिस टीम ने खदेड़ कर एक महिला औऱ एक पुरूष को पकड़ लिया। बाद में पता चला कि वे देवर-भाभी हैं. पुलिस ने जब उनके घर औऱ आटा मिल तलाशी ली तो 750 एमएल, 375 एमएल और 180 एमएल का 239 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया. थानेदार कुमार ब्रजेश ने कहा कि शराब के कारोबार में रामबाबू सिंह के परिवार के अन्य लोग भी शामिल थे, उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।