ब्रेकिंग
पूर्व विधायक रीतलाल यादव को पटना हाई कोर्ट से बड़ा झटका, अदालत ने जमानत याचिका खारिज कीसीएम ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश; मुख्यमंत्री की पहल पर खोले गए फरक्का बराज के सभी गेटबिहार में ‘शोले’ जैसा ड्रामा, टावर पर चढ़ा युवक बोला- ‘तेजस्वी यादव को बुलाओ, तभी उतरूंगा’BPSC परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार के वायरल बयान पर CM सम्राट चौधरी सख्त, मामले पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के दिये निर्देशजमादार हत्याकांड में 8 दोषी: सजा से पहले कोर्ट परिसर में बवाल, कैदी वाहन का शीशा टूटा; 2 पुलिसकर्मी घायलपूर्व विधायक रीतलाल यादव को पटना हाई कोर्ट से बड़ा झटका, अदालत ने जमानत याचिका खारिज कीसीएम ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश; मुख्यमंत्री की पहल पर खोले गए फरक्का बराज के सभी गेटबिहार में ‘शोले’ जैसा ड्रामा, टावर पर चढ़ा युवक बोला- ‘तेजस्वी यादव को बुलाओ, तभी उतरूंगा’BPSC परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार के वायरल बयान पर CM सम्राट चौधरी सख्त, मामले पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के दिये निर्देशजमादार हत्याकांड में 8 दोषी: सजा से पहले कोर्ट परिसर में बवाल, कैदी वाहन का शीशा टूटा; 2 पुलिसकर्मी घायल

बिहार में शातिर चोरों की करतूत, पुल और रेल इंजन के बाद अब रेलवे ट्रैक को ही चुरा लिया

MADHBANI: बिहार में आए दिन चोरी की अजीबो-गरीब घटनाएं सामने आती रही हैं लेकिन फिलहाल चोरी का जो मामला सामने आया है वह सभी को हैरान करने वाला है। बिहार में पुल, रेल इंजन और मोबाइल टा

बिहार में शातिर चोरों की करतूत, पुल और रेल इंजन के बाद अब रेलवे ट्रैक को ही चुरा लिया
Mukesh Srivastava
3 मिनट

MADHBANI: बिहार में आए दिन चोरी की अजीबो-गरीब घटनाएं सामने आती रही हैं लेकिन फिलहाल चोरी का जो मामला सामने आया है वह सभी को हैरान करने वाला है। बिहार में पुल, रेल इंजन और मोबाइल टावर की चोरी की वारदातों के बाद अब चोरों ने नया कारनामा कर दिया है। शातिर चोरों ने अब रेलवे ट्रैक को ही अपना निशाना बना डाला है। रेलवे ट्रैक की चोरी की घटना सामने आने के बाद अधिकारियों के होश उड़ गए हैं। चोरी की इस घटना से पुलिस और रेलवे के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।


दरअसल, मधुबनी के पंडौल स्टेशन के पास चोरों ने दो किलोमीटर लंबी रेलवे ट्रैक की चोरी कर ली है। चोरी की खबर मिलते ही अधिकारियों में हड़कंप मंच गया। इस मामले की जांच के लिए एक टीम की गठन की गई है। रेलवे पुलिस आस-पास के इलाकों में लोगों से पुछताछ कर रही है। इस मामले में झंझारपुर के आउटपोस्ट प्रभारी और मधुबनी के जमादार को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही रेलवे विजिलेंस और आरपीएफ की टीम मामले की जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि लोहट चीनी मिल के लिए पंडौल रेलवे स्टेशन से रेलवे ट्रैक बिछाई गई थी। चीनी मिल बंद हो जाने से इस रेल लाइन पर ट्रेनें नहीं चलती थी।


चोरी की इस घटना में अधिकारियों की मिलीभगत होने की भी आशंका जताई जा रही है। जानकारी के मुताबित, इस रेलवे लाइन की निलामी होने वाली थी, लेकिन निलामी के पहले ही दो किलोमीटर की पटरी चोरी हो गई है। बता दें कि रेलवे के अधिकारियों को इस चोरी के बारे में 24 जनवरी को ही पता चल गया था। तभी से रेलवे को अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी थी। रेलवे ते अधिकारियों का कहना है कि पटरी की चोरी में जो लोग भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।