ब्रेकिंग
छात्रों पर AK47 से गोली किसके आदेश पर चलाई गई? केंद्र और बिहार सरकार से तेजस्वी यादव का सीधा सवालकुरकुरे की आड़ में नेपाल से गांजे की तस्करी, बॉर्डर पर पकड़ी गई बड़ी खेप, दो स्मगलर अरेस्टगया में साइबर ठगी के बड़े गिरोह का भंडाफोड़, 9 आरोपी गिरफ्तार; 15 मोबाइल, 6 लैपटॉप समेत कई उपकरण जब्तCM सम्राट की बड़ी पहल... सड़क-पुल के लिए 21 हजार करोड़, RCD और नाबार्ड के बीच करारबिहार में शराब तस्करी का नया तरीका बेनकाब; नीली बत्ती और सायरन वाली एंबुलेंस से लाखों रुपये की शराब जब्तछात्रों पर AK47 से गोली किसके आदेश पर चलाई गई? केंद्र और बिहार सरकार से तेजस्वी यादव का सीधा सवालकुरकुरे की आड़ में नेपाल से गांजे की तस्करी, बॉर्डर पर पकड़ी गई बड़ी खेप, दो स्मगलर अरेस्टगया में साइबर ठगी के बड़े गिरोह का भंडाफोड़, 9 आरोपी गिरफ्तार; 15 मोबाइल, 6 लैपटॉप समेत कई उपकरण जब्तCM सम्राट की बड़ी पहल... सड़क-पुल के लिए 21 हजार करोड़, RCD और नाबार्ड के बीच करारबिहार में शराब तस्करी का नया तरीका बेनकाब; नीली बत्ती और सायरन वाली एंबुलेंस से लाखों रुपये की शराब जब्त

बिहार में खून का रिश्ता हो गया तार-तार: छोटे भाई ने ही बड़े भाई के सीने में दाग दी गोली, हाल ही में आया था जेल से बाहर

PURNEA: खबर पूर्णिया से आ रही है, जहां छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाई मौके से फरार हो गया। आपसी विवाद को लेकर वारदात

बिहार में खून का रिश्ता हो गया तार-तार: छोटे भाई ने ही बड़े भाई के सीने में दाग दी गोली, हाल ही में आया था जेल से बाहर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PURNEA: खबर पूर्णिया से आ रही है, जहां छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाई मौके से फरार हो गया। आपसी विवाद को लेकर वारदात को अंजाम देने की बात कही जा रही है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दीवानगंज की है।


मृतक की पहचान दीवानगंज निवासी मनोज यादव के रूप में हुई है। मनोज यादव और उसके छोटे भाई मंटू यादव उर्फ मंटा के बीच मजदूर को लेकर विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मंटा ने अपने ही सगे बड़े भाई मनोज यादव पर ताबड़तोड़ तीन राउंड गोलियां चला दी। जिसमें से एक गोली मनोज यादव के सीने में लग गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। आनन फानन में घायल मनोज यादव को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि मंटू यादव उर्फ मंटा का आपराधिक इतिहास रहा है। कुछ दिन पहले ही वह जेल से बाहर आया था। पूरे मामले पर सदर डीएसपी पुष्कर कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है।

रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता