ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

बिहार में अपराधियों का आतंक: बेगूसराय में बाइक लूटने के दौरान गोली मारकर युवक की हत्या, पटना में दुकानदार का मर्डर

PATNA/ BEGUSARAI: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं ऐसा लगता है कि इनके अंदर पुलिस का खौफ खत्म हो गया है। यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक अपराध की वारदात को अंजाम दे रहे ह

बिहार में अपराधियों का आतंक: बेगूसराय में बाइक लूटने के दौरान गोली मारकर युवक की हत्या, पटना में दुकानदार का मर्डर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA/ BEGUSARAI: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं ऐसा लगता है कि इनके अंदर पुलिस का खौफ खत्म हो गया है। यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक अपराध की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला पटना और बेगूसराय से सामने आई है। पटना में जहां 20 वर्षीय दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है वही बेगूसराय में मोटरसाइकिल लूटने के दौरान हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।


सबसे पहले बात पटना सिटी अनुमंडल स्थित फतुहा थाना क्षेत्र की करते हैं जहां पटना-बख्तियारपुर फोरलेन आरओबी के पास हथियारबंद अपराधियों ने 20 साल के दुकानदार रवीश कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी है इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। 


अब बात बेगूसराय की करते हैं जहां बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने बाइक लूट के दौरान एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना बछवारा थाना क्षेत्र के कद्राबाद पंचायत स्थित मजोसडीह गांव के पास की है। बताया जाता है कि बछवारा थाना क्षेत्र के रानी 3  निवासी मोहन राय का  24 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार अपने छोटा भाई शुभम के साथ कदराबाद गांव बाइक से मेला देखने जा रहा था। कदराबाद जाने के दौरान मजौसडीह के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक करके शिवम कुमार को रोक लिया और बाइक छीनने लगा।


जिसका विरोध करने पर बदमाशों ने 5-6 गोली मार दी और फिर बदमाश बाइक लेकर फरार हो गया। आनन-फानन में छोटा भाई शुभम कुमार घटना की सूचना अपने परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और शिवम को घायल अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल ला रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। 


बताया जा रहा है कि बदमाशों के द्वारा बाइक लूटने के दौरान दोनों भाइयों ने बदमाशों का काफी विरोध किया , जिसके बाद बदमाशों ने चार-पांच गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सदर अस्पताल पहुंची है और परिजनों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। 


बताया जा रहा है कि शिवम की शादी 2 साल पहले हुई थी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और सभी का रो रो कर बुरा हाल है परिजनों ने बताया कि घर से मेला देखने के लिए दोनों भाई जा रहे थे तभी रास्ते में बदमाशों ने बाइक लूट ली और बड़े भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें