ब्रेकिंग
Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासBihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयास

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद! JDU नेता से मांगी 20 लाख की रंगदारी, दहशत में परिवार

MOTIHARI: बिहार में अपराधियों के हौसले दिनो दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। अपराधियों के निशाने पर आम लोगों के बाद अब विभिन्न दलों के नेता आ गए हैं। ताजा मामला पश्चिम चंपारण के ढाका से सा

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद! JDU नेता से मांगी 20 लाख की रंगदारी, दहशत में परिवार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI: बिहार में अपराधियों के हौसले दिनो दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। अपराधियों के निशाने पर आम लोगों के बाद अब विभिन्न दलों के नेता आ गए हैं। ताजा मामला पश्चिम चंपारण के ढाका से सामने आया है, जहां बदमाशों ने एक जेडीयू नेता को व्हाट्सएप कॉल कर 20 लाख रुपए की रंगदारी की मांग कर दी है। पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है।


दरअसल, ढाका प्रखंड के गहई निवासी जदयू तकनीकी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार उर्फ संजय सिंह से बदमाशों ने 20 लाख रुपए की रंगदारी मांगी है। पीड़ित जेडीयू नेता संजय सिंह ने बताया है कि शुक्रवार और शनिवार को नेपाली मोबाइल नंबर से बदमाश ने उन्हें व्हाट्सएप कॉल किया था। फोन करने वाले शख्स ने पहले तो उनके साथ बदतमीजी की और बाद में मैसेज भेज कर बीस लाख रुपए की मांग कर दी।


बदमाशों ने जेडीयू नेता को धमकी दी है कि अगर उन्होंने पैसे नहीं दिए तो उन्हें अपनी जान से हाथ धोना पड़ सकता है। बदमाशों ने धमकी दी है कि अगर समय पर रंगदारी के रुपए नहीं दिए तो उनकी हत्या कर दी जाएगी। इस घटना के बाद जेडीयू नेता और उनका पूरा परिवार दहशत में हैं। पीड़ित जेडीयू नेता ने ढाका थाने में आवेदन देकर पुलिस से गुहार लगाई है। जेडीयू नेता की शिकायत पर पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ALOK KUMAR

FirstBihar संवाददाता