ब्रेकिंग
Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’✦Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’

बिहार में अनकंट्रोल हुआ क्राइम ! सुबह - सुबह घर में घुसकर पत्रकार की गोली मारकर हत्या, भाई के मर्डर केस में था गवाह

ARARIA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन अपराधी किसीन न किसी के साथ अपनी आपराधिक मंसूबो को अंजाम नहीं देत

 बिहार में अनकंट्रोल हुआ क्राइम !  सुबह - सुबह घर में घुसकर पत्रकार की गोली मारकर हत्या, भाई के मर्डर केस में था गवाह
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

ARARIA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन अपराधी किसीन न किसी के साथ अपनी आपराधिक मंसूबो को अंजाम नहीं देते हो। आलम यह है कि राज्य में आम हो या ख़ास हर कोई डर के साए में जीवन यापन को मजबूर है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला अररिया से निकल कर सामने आया है। जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर डाली है। 


दरअसल, रानीगंज में बेखौफ बदमाशों ने एक अखबार के पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात शुक्रवार अहले सुबह की है। बदमाश बाइक पर सवार होकर आए और पत्रकार के घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। गोली लगने से पत्रकार विमल कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वह अपने भाई के मर्डर केस में इकलौता गवाह था। इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। इस घटना के बाद कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।


मिली जानकारी के अनुसार, रानीगंज के प्रेम नगर स्थित घर में  पत्रकार विमल कुमार की शुक्रवार सुबह हत्या कर दी गई। बाइक पर सवार होकर आए अपराधियों ने उन्हें पहले घर से बाहर बुलाया। फिर अंदर घुसकर गोली मार दी। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। विमल के 15 साल का बेटा और 13 साल की बेटी है। 


बताया जा रहा है कि, विमल कुमार के भाई की भी 2019 में हत्या हुई थी। इस केस में वे इकलौते गवाह थे। फिलहाल विमल कुमार की हत्या को इसी एंगल से देखा जा रहा है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल ले जाया गया। जांच के बाद ही हत्या की असली वजह सामने आ पाएगी।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANTU BHAGAT

FirstBihar संवाददाता