ब्रेकिंग
दरभंगा के BDO आनंद कुमार विभूति के 5 ठिकानों पर EOU की छापेमारी, 70 लाख के मकान और 16 प्लॉट के दस्तावेज मिलेछपरा सदर अस्पताल में एक बेड पर दो मरीज, फर्श पर इलाज, बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था की मांग को लेकर हंगामा, प्रबंधक की शिकायत पर पहुंची पुलिसBihar News: EOU के नाम पर धमकाने में फंस गए पटना के ठेकेदार, अधीक्षण अभियंता की शिकायत पर असली ईओयू ने किया गिरफ्तार...पटना में 10 हजार रुपये रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, जेपी गंगा पथ पर निगरानी की बड़ी कार्रवाईबिहार में संविदा पर कार्यरत मेडिकल शिक्षकों के मानदेय में बढ़ोतरी, प्रोफेसर को अब ₹2.07 लाख रुपया मिलेगा महीनादरभंगा के BDO आनंद कुमार विभूति के 5 ठिकानों पर EOU की छापेमारी, 70 लाख के मकान और 16 प्लॉट के दस्तावेज मिलेछपरा सदर अस्पताल में एक बेड पर दो मरीज, फर्श पर इलाज, बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था की मांग को लेकर हंगामा, प्रबंधक की शिकायत पर पहुंची पुलिसBihar News: EOU के नाम पर धमकाने में फंस गए पटना के ठेकेदार, अधीक्षण अभियंता की शिकायत पर असली ईओयू ने किया गिरफ्तार...पटना में 10 हजार रुपये रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, जेपी गंगा पथ पर निगरानी की बड़ी कार्रवाईबिहार में संविदा पर कार्यरत मेडिकल शिक्षकों के मानदेय में बढ़ोतरी, प्रोफेसर को अब ₹2.07 लाख रुपया मिलेगा महीना

बिहार : मार्केट में बैठकर नाश्ता कर रहा था उपप्रमुख का पति, बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर मौत के घाट उतारा

MOTIHARI : खबर पूर्वी चंपारण से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने महिला उपप्रमख के पति की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना मोतिहारी के छौड़ादानो थाना क्षेत्र के मटर चौक की है। बताया जा

बिहार : मार्केट में बैठकर नाश्ता कर रहा था उपप्रमुख का पति, बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर मौत के घाट उतारा
Mukesh Srivastava
3 मिनट

MOTIHARI : खबर पूर्वी चंपारण से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने महिला उपप्रमख के पति की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना मोतिहारी के छौड़ादानो थाना क्षेत्र के मटर चौक की है। बताया जा रहा है कि उपप्रमुख के पति अपने मार्केट में बैठकर कुछ लोगों के साथ बाचतीच कर रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने उनपर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में उपप्रमुख पति को तीन गोलियां लगी। आनन-फानन में लोगों ने उन्हे निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।


बताया जा रहा है कि दरपा थाना क्षेत्र के पिपरा निवासी उपप्रमुख सुनीता देवी के पति रमेश यादव का मटर चौक पर अपना नवनिर्मित मार्केट है। रमेश यादव मार्केट में कुछ लोगों के साथ बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान वे मार्केट में बैठकर नाश्ता करने लगे। इसी बीच हथियारों से लैस अपराधी मौके पर पहुंचे और उनपर फायरिंग शुरू कर दी।


मौके पर मौजूद लोगों ने रमेश यादव को किसी तरह बचाकर एक कमरे मे ले गये और दरवाजे को बंद कर दिया, लेकिन कमरे का खिड़की खुला होने के कारण अपराधियों ने फिर से खिड़की से फायरिंग शुरू कर दी और मौके से फरार हो गए। फायरिंग में उपप्रमुख पति रमेश यादव को तीन गोलियां लगी। खून से लथपथ रमेश यादव को इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची ने पूरे मामले की छानबीन की। घटना से गुस्साए लोगों ने मटर चौक को जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आक्रोशित लोग अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को शांत कराया। पुलिस ने जल्द ही हत्याकांड में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।