ब्रेकिंग
BPSC परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार के वायरल बयान पर CM सम्राट चौधरी सख्त, मामले पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के दिये निर्देशजमादार हत्याकांड में 8 दोषी: सजा से पहले कोर्ट परिसर में बवाल, कैदी वाहन का शीशा टूटा; 2 पुलिसकर्मी घायल‘हाथी चले बाजार, कुत्ता भौंके हजार’... BPSC परीक्षा नियंत्रक के विवादित बोलट्रेन में सो रहे 78 वर्षीय यात्री की नाक चूहे ने काटी, शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाईमिलावटी पेट्रोल के बड़े खेल का पर्दाफाश, सैकड़ों लीटर नकली ईंधन बरामद; तस्कर गिरफ्तारBPSC परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार के वायरल बयान पर CM सम्राट चौधरी सख्त, मामले पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के दिये निर्देशजमादार हत्याकांड में 8 दोषी: सजा से पहले कोर्ट परिसर में बवाल, कैदी वाहन का शीशा टूटा; 2 पुलिसकर्मी घायल‘हाथी चले बाजार, कुत्ता भौंके हजार’... BPSC परीक्षा नियंत्रक के विवादित बोलट्रेन में सो रहे 78 वर्षीय यात्री की नाक चूहे ने काटी, शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाईमिलावटी पेट्रोल के बड़े खेल का पर्दाफाश, सैकड़ों लीटर नकली ईंधन बरामद; तस्कर गिरफ्तार

बिहार: मामूली बात को लेकर हैवान बन गया पिता, मासूम को गर्म सलाखों से दागा, कान भी उखाड़ लिया

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में एक वहसी पिता हैवानियत की सारी हदों को पार कर गया। बात नहीं मानने पर जल्लाद पिता ने अपनी बेटी को पहले लोहे के सिक्कड़ से बांध दिया और उसके बाद गर्म सलाखों

बिहार: मामूली बात को लेकर हैवान बन गया पिता, मासूम को गर्म सलाखों से दागा, कान भी उखाड़ लिया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में एक वहसी पिता हैवानियत की सारी हदों को पार कर गया। बात नहीं मानने पर जल्लाद पिता ने अपनी बेटी को पहले लोहे के सिक्कड़ से बांध दिया और उसके बाद गर्म सलाखों से उसके शरीर दो दाग दिया। इतने से भी मन नहीं भरा तो आरोपी ने मासूम बच्ची का कान भी उखाड़ दिया। इस हैवानियत को अंजाम देने के बाद खुद बेटी को लेकर सदर अस्पताल पहुंचा, जहां पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मामला पटोरी थाना क्षेत्र के धमौन गांव की है।


बताया जा रहा है कि धमौन गांव निवासी 50 वर्षीय मंटून राय ठेला चलाने का काम करता है। मंटून राय की 6 साल की बेटी शिवानी का आरोप है कि पिता के मना करने के बावजूद वह बगल के घर में सोने के लिए चली गई थी और पिता की जेब से रुपए निकालकर बिस्किट खरीद लेती थी। जिससे नाराज होकर मंटून राय ने उसे न सिर्फ बेरहमी से पीटा बल्कि हैवानियत की सारी हदों को पार कर गया।


इस दौरान आरोपी पिता ने मासूम शिवानी को पहले सिक्कड़ से बांधकर गर्म सलासों से दागा और बाद में उसका कान उखाड़ लिया। बेरहमी से पिटाई करने के कारण मासूम बच्ची का पैर भी टूट गया है। घटना के बाद आरोपी पिता पीड़ित बच्ची को अपने ठेले पर लादकर खुद समस्तीपुर सदर अस्पताल पहुंचा। बच्ची के बयान के आधार पर नगर थाने की पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है। सदर अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है।