ब्रेकिंग
बिहार में एक और नेहा निकली शराब तस्कर, इंदौर एक्सप्रेस से शराब के साथ गिरफ्तार, महिला सिपाही में बहाली के लिए कर रही थी तैयारीक्या बिहार में यही शराबबंदी है? मॉडल जैसी दिखने वाली नेहा झा के बाद एक और युवती निकली शराब तस्कर, स्कूटी की डिक्की से 25 लीटर दारू बरामदतेज प्रताप की टीम में नई महिला की एंट्री, कौन हैं प्रिया जिन्हें JJD में बड़ा पद?एक घंटे की बारिश ने खोली DMCH की व्यवस्था की पोल, मेडिसिन से लेकर बच्चा वार्ड तक पहुंचा पानी, मरीज परेशानएक दिन, दो हादसे और तीन मौतें! बेगूसराय में बाढ़ के पानी ने उजाड़ दिए तीन परिवार, 5 साल की मासूम भी नहीं बचीबिहार में एक और नेहा निकली शराब तस्कर, इंदौर एक्सप्रेस से शराब के साथ गिरफ्तार, महिला सिपाही में बहाली के लिए कर रही थी तैयारीक्या बिहार में यही शराबबंदी है? मॉडल जैसी दिखने वाली नेहा झा के बाद एक और युवती निकली शराब तस्कर, स्कूटी की डिक्की से 25 लीटर दारू बरामदतेज प्रताप की टीम में नई महिला की एंट्री, कौन हैं प्रिया जिन्हें JJD में बड़ा पद?एक घंटे की बारिश ने खोली DMCH की व्यवस्था की पोल, मेडिसिन से लेकर बच्चा वार्ड तक पहुंचा पानी, मरीज परेशानएक दिन, दो हादसे और तीन मौतें! बेगूसराय में बाढ़ के पानी ने उजाड़ दिए तीन परिवार, 5 साल की मासूम भी नहीं बची

बिहार : लूटपाट के दौरान 26 वर्षीय युवक को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती

SAHARSA : खबर सहरसा से है। जहां एक बार फिर बेखौफ बदमाशों का तांडव देखने को मिला है। दरअसल, सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के बुटहा बहियार पुल के निकट बेखौफ अपराधियों ने बाइक लूट के

बिहार : लूटपाट के दौरान 26 वर्षीय युवक को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती
First Bihar
2 मिनट

SAHARSA : खबर सहरसा से है। जहां एक बार फिर बेखौफ बदमाशों का तांडव देखने को मिला है। दरअसल, सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के बुटहा बहियार पुल के निकट बेखौफ अपराधियों ने बाइक लूट के दौरान 26 वर्षीय युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया। जख्मी युवक की पहचान सौरभ कुमार के रूप में हुई है, जो अतलखा पंचायत के बुटहा, वार्ड नं० 1 का रहने वाला है। 


जानकारी देते हुए जख्मी के परिजनों ने बताया कि जख्मी युवक मोटरसाईकिल से अपना खेत देखने के लिए गया था। इसी दौरान पूर्व से घात लगाए हथियार से लैस अपराधियों ने मोटरसाईकिल लूटने की कोशिश की. लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने सौरभ के सिर में गोली मार दी, जिससे वो जख्मी हो गया। 


गंभीर रूप से जख्मी युवक को आनन-फानन में परिजनों द्वारा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही सोनबरसा राज थाना की पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। फिलहाल पुलिस गोलीबारी की घटना में संलिप्त अपराधियों की शिनाख्त करने में जुटी हुई है।