ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

बिहार: स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, अपराधियों ने लूट की वारदात को भी दिया अंजाम

NALANDA: इस वक्त की बड़ी खबर नालंदा से आ रही है जहां अपराधियों ने एक बार फिर अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। हथियारबंद अपराधियों ने सुहागन ज्वेलर्स के मालिक की गोली मारकर हत्या क

बिहार: स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, अपराधियों ने लूट की वारदात को भी दिया अंजाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: इस वक्त की बड़ी खबर नालंदा से आ रही है जहां अपराधियों ने एक बार फिर अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। हथियारबंद अपराधियों ने सुहागन ज्वेलर्स के मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी है। मृतक की पहचान सुमन कुमार चिंटू के रुप में हुई है जो पेशे से स्वर्ण व्यवसायी थे। उनकी मौत को पीएमसीएच में इलाज के दौरान हो गयी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 


घटना सोहसराय थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी मगध कॉलोनी की है। जहां सुहागन ज्वेलर्स के मालिक सुमन कुमार चिंटू को बदमाशों ने गोली मार दी। उसके बाद गंभीर हालत में इलाज के लिए उसे पीएमसीएच भेजा गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। नालंदा एसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। नालंदा एसपी पूरे मामले की जानकारी ले रहे हैं।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पांच बदमाश ग्राहक बनकर दुकान के अंदर घुसे थे। उसके बाद दुकानदार और बदमाशों में किसी बात को लेकर बहस होने लगी। कुछ देर बाद बदमाशों ने दुकानदार को गोली मार दी। गोली मारने के बाद अपराधी फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गये। बताया जाता है कि लूट के दौरान बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप के मालिक को गोली मारी है। लूट कितने की हुई है इस बात का खुलासा अब तक नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें