ब्रेकिंग
बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी

बिहार : कुख्यात अपराधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग और बमबाजी से हड़कंप, वर्चस्व को लेकर वारदात को दिया अंजाम

BHAGALPUR : भागलपुर में वर्चस्व को लेकर अपराधियों ने एक कुख्यात अपराधी के घर पर फायरिंग और बमबाजी की घटना को अंजाम दिया है। घटना बबरगंज थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद स्थित पैट्रोल पंप

बिहार :  कुख्यात अपराधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग और बमबाजी से हड़कंप, वर्चस्व को लेकर वारदात को दिया अंजाम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BHAGALPUR : भागलपुर में वर्चस्व को लेकर अपराधियों ने एक कुख्यात अपराधी के घर पर फायरिंग और बमबाजी की घटना को अंजाम दिया है। घटना बबरगंज थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद स्थित पैट्रोल पंप के पास की है। यहां शनिवार की सुबह अपराधियों ने कुख्यात अपराधी फिरोज के घर पर अंधाधुंध फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी।


इस दौरान अपराधियों ने बमबाजी की घटना को भी अंजाम दिया। सुबह-सुबह हुई इस घटना के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा बरामद किया है। बताया जा रहा है कि बीते दिनों आरोपियों के भाइयों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इस विवाद को सुलझाने के लिए फिरोज को बुलाया गया था।


आशंका जताई जा रही है कि इसी बात को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है हालांकि कुख्यात फिरोज की पत्नी की मानें तो स्थानीय अपराधियों ने लूटपाट की घटना को अंजाम देने के लिए अपराधियों द्वारा हमला किया गया है। जानकारी के मुताबिक कुख्यात फिरोज ने वर्चस्व कायम करने के लिए अपने मोहल्ले के पास शुक्रवार को दहशत फैलाने के लिए दो-तीन राउंड फायरिंग किया था। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बबरगंज थाने की पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया था। घटना को लेकर पुलिस ने फिरोज के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला फिरोज पर दर्ज किया है। पुलिस की मानें तो फिरोज का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है और वह कई बार जेल भी जा चुका है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता