ब्रेकिंग
एक घंटे की बारिश ने खोली DMCH की व्यवस्था की पोल, मेडिसिन से लेकर बच्चा वार्ड तक पहुंचा पानी, मरीज परेशानएक दिन, दो हादसे और तीन मौतें! बेगूसराय में बाढ़ के पानी ने उजाड़ दिए तीन परिवार, 5 साल की मासूम भी नहीं बचीदरभंगा के BDO आनंद कुमार विभूति के 5 ठिकानों पर EOU की छापेमारी, 70 लाख के मकान और 16 प्लॉट के दस्तावेज मिलेछपरा सदर अस्पताल में एक बेड पर दो मरीज, फर्श पर इलाज, बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था की मांग को लेकर हंगामा, प्रबंधक की शिकायत पर पहुंची पुलिसBihar News: EOU के नाम पर धमकाने में फंस गए पटना के ठेकेदार, अधीक्षण अभियंता की शिकायत पर असली ईओयू ने किया गिरफ्तार...एक घंटे की बारिश ने खोली DMCH की व्यवस्था की पोल, मेडिसिन से लेकर बच्चा वार्ड तक पहुंचा पानी, मरीज परेशानएक दिन, दो हादसे और तीन मौतें! बेगूसराय में बाढ़ के पानी ने उजाड़ दिए तीन परिवार, 5 साल की मासूम भी नहीं बचीदरभंगा के BDO आनंद कुमार विभूति के 5 ठिकानों पर EOU की छापेमारी, 70 लाख के मकान और 16 प्लॉट के दस्तावेज मिलेछपरा सदर अस्पताल में एक बेड पर दो मरीज, फर्श पर इलाज, बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था की मांग को लेकर हंगामा, प्रबंधक की शिकायत पर पहुंची पुलिसBihar News: EOU के नाम पर धमकाने में फंस गए पटना के ठेकेदार, अधीक्षण अभियंता की शिकायत पर असली ईओयू ने किया गिरफ्तार...

बिहार : किशोरी के साथ हैवानियत, बॉयफ्रेंड से मिलने जा रही थी लड़की, बदमाशों ने कर दिया गंदा काम

ARRAH : भोजपुर में एक किशोरी के साथ गैगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गैगरेप की वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने उसे बेहोशी की हालत में सड़क के किनारे

बिहार : किशोरी के साथ हैवानियत, बॉयफ्रेंड से मिलने जा रही थी लड़की, बदमाशों ने कर दिया गंदा काम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARRAH : भोजपुर में एक किशोरी के साथ गैगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गैगरेप की वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने उसे बेहोशी की हालत में सड़क के किनारे फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को इलाज के लिए कोइलवर पीएचसी में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना कोइलवर थाना क्षेत्र आरा-पटना फोरलेन पर सकड्डी पेट्रोल पंप के पास की है।


पीड़ित किशोरी चरपोखरी थाना क्षेत्र की रहने वाली बतायी जा रहा है। किशोरी के मुताबिक वह अपने प्रेमी के बुलाने पर गुरुवार को चरपोखरी से चांदी जाने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान सकड्डी पहुंचने पर बाइक सवार दो युवकों ने उसे उसके प्रेमी के पास पहुंचाने का झांसा देकर बाइक पर बैठा लिया और किसी खंडहरनुमा घर में लेजाकर उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।


घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक उसे सकड्डी के पास सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गए।बताया जा रहा है कि पीड़ित किशोरी चांदी के रहने वाले एक युवक से पिछले दो महीनें से फोन पर बातचीत कर रही थी। इसी दौरान दोनों एक-दूसके से प्रेम करने लगे और युवक के बुलाने पर वह चांदी जाने के लिए घर से निकली थी।


किशोरी की बहन ने उसे युवक का मोबाइल नंबर दिया था। किशोरी की इलाज कर रही एएनएम ने बताया कि लड़की के साथ जबरदस्ती की गई है और वह काफी सहमी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पीएचसी में प्राथमिक इलाज कराने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।