ब्रेकिंग
बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद: पुलिस बनकर बीजेपी नेता से दिनदहाड़े लूट, पिस्टल दिखाकर सोने की चेन और अंगूठी छीनीBihar News: 'विधायकों' का सम्मान कैसे बचेगा..? सम्राट सरकार ने सचिव से लेकर जिलाधिकारी तक को लिखा कड़ा पत्र, जानें...राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, पेलेट गन मामले में दर्ज किया FIRघर के अंदर चल रहा था नकली शराब का खेल... रैपर, बारकोड से लेकर सील तक की पूरी तैयारी, ऐसे होता था गोरखधंधाBihar Education Loan: शिक्षा ऋण योजना पर BJP का पलटवार, 10 लाख तक लोन और 100% ब्याज अनुदानबिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद: पुलिस बनकर बीजेपी नेता से दिनदहाड़े लूट, पिस्टल दिखाकर सोने की चेन और अंगूठी छीनीBihar News: 'विधायकों' का सम्मान कैसे बचेगा..? सम्राट सरकार ने सचिव से लेकर जिलाधिकारी तक को लिखा कड़ा पत्र, जानें...राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, पेलेट गन मामले में दर्ज किया FIRघर के अंदर चल रहा था नकली शराब का खेल... रैपर, बारकोड से लेकर सील तक की पूरी तैयारी, ऐसे होता था गोरखधंधाBihar Education Loan: शिक्षा ऋण योजना पर BJP का पलटवार, 10 लाख तक लोन और 100% ब्याज अनुदान

बिहार: किराना कारोबारी की गोली मारकर हत्या, लूटपाट के दौरान मर्डर की आशंका

MOTIHARI: बिहार में बेखौफ बदमाश हत्या की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला मोतिहारी से सामने आया है, जहां अपराधियों ने एक किराना कारोबारी की गोली म

बिहार: किराना कारोबारी की गोली मारकर हत्या, लूटपाट के दौरान मर्डर की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI: बिहार में बेखौफ बदमाश हत्या की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला मोतिहारी से सामने आया है, जहां अपराधियों ने एक किराना कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी है। कारोबारी का शव सड़क किनारे खेत से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना चिरैया थाना क्षेत्र के बेला-मीरपुर सड़क मार्ग की है।


मृतक की पहचान पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के थोक किराना कारोबारी चंद्रभूषण प्रसाद के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि किराना कारोबारी शनिवार की देर शाम बकाया पैसा वसूलने के लिए ढ़ाका गए हुए थे। काफी देर बीत जाने के बाद जब चंद्रभूषण प्रसाद वापस नहीं लौटे तो परिजनों को शंका हुई। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसी बीच चिरैया थाना क्षेत्र में एक शव मिलने की जानकारी पुलिस को मिली। 


शव मिलने की जानकारी के बाद पकड़ीदयाल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और किराना कारोबारी के परिजनों से शव की शिनाख्त कराई। शव किराना कारोबारी चंद्रभूषण प्रसाद की ही थी। कारोबारी का शव देखकर परिजनों में चीख पुकार मच गई। आशंका जताई जा रही है कि बकाया पैसा वसूलने के बाद कारोबारी वापस पकड़ीदयाल लौट रहे थे इसी दौरान बदमाशों ने लूटपाट के क्रम में गोली मारकर उनकी हत्या कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।