ब्रेकिंग
पटना में भीषण सड़क हादसा... डिवाइडर से टकराकर चकनाचूर हुई क्रेटा, दंपती समेत 3 की मौत“गली है, थोड़ा धीरे चला ले…” इतनी सी बात पर युवक को मार दी गोली, हालत गंभीर; घटना के बाद इलाके में सनसनीबिहार में विदेश भेजने के नाम पर बड़ा खेल! 63 पासपोर्ट के साथ 4 गिरफ्तार; नौकरी का झांसा देकर ऐसे करते थे ठगीपश्चिमी चंपारण में बड़ा हादसा! यात्रियों से भरी बस अचानक पलटी, दो महिलाएं गंभीरIT मंत्री नीतीश मिश्रा की सार्थक पहल से निकला नतीजा, आंदोलनकारी BELTRON अभ्यर्थियों का आंदोलन खत्मपटना में भीषण सड़क हादसा... डिवाइडर से टकराकर चकनाचूर हुई क्रेटा, दंपती समेत 3 की मौत“गली है, थोड़ा धीरे चला ले…” इतनी सी बात पर युवक को मार दी गोली, हालत गंभीर; घटना के बाद इलाके में सनसनीबिहार में विदेश भेजने के नाम पर बड़ा खेल! 63 पासपोर्ट के साथ 4 गिरफ्तार; नौकरी का झांसा देकर ऐसे करते थे ठगीपश्चिमी चंपारण में बड़ा हादसा! यात्रियों से भरी बस अचानक पलटी, दो महिलाएं गंभीरIT मंत्री नीतीश मिश्रा की सार्थक पहल से निकला नतीजा, आंदोलनकारी BELTRON अभ्यर्थियों का आंदोलन खत्म

बिहार : खाना बनाने के बहाने किशोरी को घर ले गया था हैवान, जबरन कई दिनों तक करता रहा रेप, पंचायत ने अस्मत की कीमत लगाई दो लाख

BAGAHA : बगहा में दुष्कर्म का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 60 साल के बुजुर्ग ने एक किशोरी के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है। किशोरी के गर्भवती होने के बाद आरोपी ने

बिहार : खाना बनाने के बहाने किशोरी को घर ले गया था हैवान, जबरन कई दिनों तक करता रहा रेप, पंचायत ने अस्मत की कीमत लगाई दो लाख
Mukesh Srivastava
3 मिनट

BAGAHA : बगहा में दुष्कर्म का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 60 साल के बुजुर्ग ने एक किशोरी के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है। किशोरी के गर्भवती होने के बाद आरोपी ने उसका गर्भपात करा दिया और जबरन उसके साथ मुंह काला करता रहा। जब इस बात की जानकारी पीड़ित किशोरी के परिजनों को मिली तो मामला सामने आया। घटना बगहा के भैरोगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है।


पीड़ित किशोरी के परिजनों ने थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। इस बात की जानकारी जैसे ही गांव के लोगों को लगी, आनन-फानन में रात को ही पंचायत बुलाई गई। पंचायत ने किशोरी की आबरू की कीमत दो लाख रुपए लगाई और मामले को रफादफा कर दिया गया। आरोपी ने भरी पंचायत के सामने अपना गुनाह कबूल किया और पीड़ित लड़की की शादी के लिए 31 मार्च तक दो लाख रुपए देने की बात कही। ग्रामीणों के दबाव पर किशोरी के परिजनों ने थाने में सुलहनामा देकर केस वापस ले लिया।


तय समय के मुताबिक आरोपी ने जब दो लाख रुपए पीड़ित परिवार को नहीं दिए तो किसी ने गांव में हुई पंचायती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस वीडियो के सामने आते ही बगहा एसपी ने मामले में हस्तक्षेप करते हुए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने का निर्देश दिया। थाने में केस दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया। इधर, एसपी ने कार्रवाई करते हुए भैरोगंज थानाध्यक्ष उमाशंकर मांझी को सस्पेंड कर दिया है।


जानकारी के मुताबिक पीड़िता के पड़ोस में रहने वाला 60 वर्षीय मुखलाल साह की पत्नी का कुछ महीने पहले ऑपरेशन हुआ था। इसी बीच आरोपी मुखलाल साह पीड़िता के घर पहुंचा और किशोरी को खाना बनाने के लिए अपने घर ले गया। खाना बनाने के बाद जब किशोरी अपने घर जाने लगी तो आरोपी ने पैरों में तेल लगाने की बात कह उसे अपने कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी किशोरी को डरा धमका कर लगातार रेप करता रहा। इसी बीच किशोरी गर्भवती हो गई, जिसके बाद उसने किशोरी का गर्भपात करा दिया।