ब्रेकिंग
मोहर्रम को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की हाई लेवल मीटिंग, पुलिस अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशवंदे भारत एक्सप्रेस में अचानक आई खराबी, चार घंटा से अधिक समय तक रुकी रही ट्रेन; दूसरे इंजन से खींचकर ले जाना पड़ाजेल जाएगा या बाहर रहेगा फैजल खान :आज होगा फैसला, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी होगी सुनवाई Bihar News: तेजप्रताप यादव ने खान को कहा था- तुम्हारा दिमाग खिसका हुआ है: रौशन आनंद का समर्थन, फैसल खान को भारी फर्जी बतायाBihar News: भोजपुर में कथित पुलिस एनकाउंटर: भरत तिवारी के पिता-भाई पर भी मुकदमा, BJP नेताओं के विरोध का कोई असर नहींमोहर्रम को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की हाई लेवल मीटिंग, पुलिस अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशवंदे भारत एक्सप्रेस में अचानक आई खराबी, चार घंटा से अधिक समय तक रुकी रही ट्रेन; दूसरे इंजन से खींचकर ले जाना पड़ाजेल जाएगा या बाहर रहेगा फैजल खान :आज होगा फैसला, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी होगी सुनवाई Bihar News: तेजप्रताप यादव ने खान को कहा था- तुम्हारा दिमाग खिसका हुआ है: रौशन आनंद का समर्थन, फैसल खान को भारी फर्जी बतायाBihar News: भोजपुर में कथित पुलिस एनकाउंटर: भरत तिवारी के पिता-भाई पर भी मुकदमा, BJP नेताओं के विरोध का कोई असर नहीं

सुपौल में महिला और बच्ची के साथ गैंगरेप, होटल में 4 लड़कों ने किया बलात्कार, दोनों को 6 हजार में बेच दी थीं गांव की दो महिलाएं

SUPAUL : बिहार के सुपौल जिले से एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसे जानकार आपके पैर तले जमीन खिसक जाएगी. होटल के एक कमरे में महिला और एक मासूम बच्ची के साथ गैंगरेप की घटन

सुपौल में महिला और बच्ची के साथ गैंगरेप, होटल में 4 लड़कों ने किया बलात्कार, दोनों को 6 हजार में बेच दी थीं गांव की दो महिलाएं
First Bihar
2 मिनट

SUPAUL : बिहार के सुपौल जिले से एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसे जानकार आपके पैर तले जमीन खिसक जाएगी. होटल के एक कमरे में महिला और एक मासूम बच्ची के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है. दोनों को 6 हजार रुपये में खरीदकर 4 दरिंदों ने उनके साथ सामूहिक बलात्कार किया है. घटना सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.


वारदात सुपौल जिले के पिपरा थाना इलाके की है. यहां सुपौल शहर के एक नामचीन होटल चार लड़कों ने एक महिला और बच्ची के साथ बर्बरता की. बदमाशों ने उनके साथ होटल के कमरे में पूरी रात बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया और सुबह होते ही दोनों को किसनपुर गांव के पास ले जाकर छोड़ दिया. ये घटना बुधवार की बताई जा रही है, जो एक दिन बाद शुक्रवार को प्रकाश में आया है.


इस घटना के बाद जब दोनों पीड़िता किसी तरह अपने घर रोते बिलखते पहुंची तो परिजनों हतप्रद रह गए. पीड़िता ने अपनी आपबीती बताई तो परिवार वालों के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई. दोनों ने बताया कि किस तरह गांव की ही रहने वाली दो महिलाओं ने उन्हें दरिंदों के हाथों 6 हजार रुपये में बेच दिया. 


इसके बाद मामले को लेकर गांव में पंचायत भी हुई लेकिन वो दोनों आरोपी महिला वहां नही पहुँची. शुक्रवार को पीड़िता की ओर से आवेदन देकर पिपरा थाना में न्याय की गुहार लगाई गई है. पिपरा पुलिस ने मामले को दर्ज कर लिया है और उन 4 आरोपी युवक की तलाश की जा रही है. हालांकि पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले में कुछ भी कहने से बच रही है.

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता