ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

बिहार: सरपंच प्रत्याशी के पति का मर्डर, इलाके में भारी बवाल, रोड पर उतरे आक्रोशित लोग

SAMASTIPUR : बिहार में पंचायत चुनाव हो रहा है. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में लगातार हिंसा और हत्या की घटनाएं सामने आ रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर प्रदेश के समस्तीपुर जिले से सामने

बिहार: सरपंच प्रत्याशी के पति का मर्डर, इलाके में भारी बवाल, रोड पर उतरे आक्रोशित लोग
First Bihar
2 मिनट

SAMASTIPUR : बिहार में पंचायत चुनाव हो रहा है. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में लगातार हिंसा और हत्या की घटनाएं सामने आ रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर प्रदेश के समस्तीपुर जिले से सामने आ रही है. यहां बेखौफ बदमाशों ने सरपंच प्रत्याशी के पति की हत्या कर दी है. इस घटना के बाद इलाके में भारी बवाल मच गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

वारदात समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र की है. यहां रेवड़ा गांव में बेखौफ अपराधियों ने पंचायत चुनाव लड़ रही सरपंच प्रत्याशी के पति की हत्या कर दी है. धान के खेत से शव को बरामद किया गया है. मृतक की पहचान कृष्णा राय के रूप में की गई है, जो सरपंच उम्मीदवार हेमा देवी का पति बताया जा रहा है. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है.


इस घटना से नाराज ग्रामीणों ने खानपुर-बहेड़ी मुख्य मार्ग को रेवड़ा गांव के पास जाम कर दिया है. लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है. स्थानीय लोग अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. पुलिस इस घटना की तफ्तीश कर रही है. कुछ लोगों ने आशंका जाहिर की है कि कृष्णा राय की हत्या कहीं और की गई और उसके शव को जानबूझकर धान के खेत में लाकर फेंका गया. पुलिस सभी बिंदुओं पर इस हत्याकांड की छानबीन कर रही है.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें