ब्रेकिंग
पथ निर्माण का भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता 5 लाख घूस लेते गिरफ्तार, विजिलेंस के डर से फ्लैट से फेंक दिया था पैसा✦FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦पथ निर्माण का भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता 5 लाख घूस लेते गिरफ्तार, विजिलेंस के डर से फ्लैट से फेंक दिया था पैसा✦FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...

बिहार के रंगदार को जाम छलकाने के लिए महिला डॉक्टर का कैंपस चाहिये: क्लीनिक में घुसकर धमकाया, शराब पीने का जगह नहीं दिया तो अंजाम बुरा होगा

SAHARSA: बिहार सरकार शराबबंदी के लिए क्या सब कर रही है, ये सब को पता है. लेकिन उसी बिहार में सरकार के दावों का असर देख लीजिये. एक महिला डॉक्टर के क्लीनिक में घुसकर रंगदार ने ध

बिहार के रंगदार को जाम छलकाने के लिए महिला डॉक्टर का कैंपस चाहिये: क्लीनिक में घुसकर धमकाया, शराब पीने का जगह नहीं दिया तो अंजाम बुरा होगा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA: बिहार सरकार शराबबंदी के लिए क्या सब कर रही है, ये सब को पता है. लेकिन उसी बिहार में सरकार के दावों का असर देख लीजिये. एक महिला डॉक्टर के क्लीनिक में घुसकर रंगदार ने धमकाया-मुझे शराब पीने और अय्याशी के लिए क्लीनिक में जगह दे दो. वर्ना अंजाम क्या होगा इसकी फिक्र कर लेना.


महिला डॉक्टर को धमकी

सहरसा के सदर थाने में महिला डॉक्टर शालिनी झा ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. शालिनी झा सहरसा के नया बाजार में विशाल मैथिली हॉस्पीटल नाम का क्लीनिक चलाती हैं. उन्हें सहरसा के एक अपराधी ने क्लीनिक में घुस कर धमकाया है. धमकी देने वाला रंगदार सहरसा का कुख्यात अपराधी राजा सिंह है. वह सौर बाजार थाना क्षेत्र के रौता गांव का रहने वाला है. राजा सिंह हत्या समेत कई मामलों में जेल जा चुका है औऱ फिलहाल जमानत पर रिहा होकर बाहर है.


क्लीनिक में जाम छलकायेंगे

घटना के संबंध में डॉ. शालिनी झा ने बताया कि कुख्यात राजा सिंह 22 जनवरी की रात करीब दस बजे शराब के नशे में धुत्त होकर उनके क्लीनिक में घुस गया. देर रात डॉक्टर तो वहां नहीं मौजूद थीं लेकिन राजा सिंह ने स्टाफ के साथ जमकर गाली- गलौज और मारपीट की. कुख्यात राजा सिंह फिर से 24 जनवरी की रात साढ़े आठ बजे दस युवकों के साथ क्लीनिक में घुस आया. 


उसने वहां मौजूद स्टाफ के साथ गाली गलौज की और उन्हें फिर से धमकाया. डॉ शालिनी झा कह रही हैं कि सारा वाकया उनके अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में कैद है. अपराधी राजा सिंह रुपये या रंगदारी की मांग नहीं कर रहा है. डॉक्टर ने बताया कि राजा सिंह हॉस्पिटल परिसर में शराब और अनैतिक कार्य करने के लिए जगह मांग रहा है.


हालांकि सहरसा नगर थाने में राजा सिंह के खिलाफ रंगदारी मांगने का केस दर्ज कराया गया है. थानाध्यक्ष जयशंकर प्रसाद ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है. महिला डॉक्टर शालिनी झा मूल रूप से पटना के बेउर थाना क्षेत्र के हुलुकपुर की रहने वाली हैं. वह सहरसा में प्रैक्टिस करती हैं और नया बाजार के सिटी पैलेस कैपस में अपना हॉस्पीटल चलाती हैं. 


टैग्स