ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

पटना में बड़ी वारदात, बदमाशों ने मॉडल को मारी गोली, स्कूटी से जा रही थी घर

PATNA : बिहार में इन दिनों अपराधी बेखौफ हो गए हैं. दुर्गा पूजा में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े चाक-चौबंद के बीच राजधानी पटना में बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बदमाशों

पटना में बड़ी वारदात, बदमाशों ने मॉडल को मारी गोली, स्कूटी से जा रही थी घर
First Bihar
4 मिनट

PATNA : बिहार में इन दिनों अपराधी बेखौफ हो गए हैं. दुर्गा पूजा में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े चाक-चौबंद के बीच राजधानी पटना में बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बदमाशों ने एक मॉडल को गोली मार दी है. मॉडल के घर के पास ही बदमाशों ने उसे निशाना बनाया और पीछे से गोली मार दी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात राजधानी पटना के राजीव नगर थाना इलाके की है. यहां बदमाशों ने रामनगरी के बसंत कॉलोनी में बदमाशों ने एक महिला को गोली मार दी है, जो मॉडलिंग करती है. बताया जा रहा है कि महिला को पीछे से बदमाशों ने निशाना बनाया है. गोली महिला के कमर में फंस गई है. उसे इलाज के लिए नजदीकी प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टर महिला का इलाज कर रहे हैं.


पटना में बड़ी वारदात, बदमाशों ने मॉडल को मारी गोली, स्कूटी से जा रही थी घर


इस घटना के बाबात मिली जानकारी के मुताबिक जिस महिला को बदमाशों ने गोली मारी है, उसका नाम अनीता देवी उर्फ़ मोना रॉय बताया जा रहा है. मोना 36 साल की है, जो मॉडलिंग करती है. अनीता उर्फ़ मोना घर का भी कामकाज संभालती है. जानकारी मिली है कि बीती रात मोना 12 साल की अपनी बेटी को लेकर घर से बाहर निकली थी. देर शाम लगभग साढ़े आठ बजे के करीब स्कूटी से वापस घर आई थी. उसने बेटी को घर के अंदर किया. फिर जब स्कूटी को अंदर कर रही थी, उसी दौरान एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद अपराधियों ने उसपर फायरिंग शुरू कर दी. यह पूरा वाकया मोना की बेटी के सामने हुआ, जिसे देखकर वह घबरा गई और जोर-जोर से चीखने-चिल्लाने लगी.


पटना में बड़ी वारदात, बदमाशों ने मॉडल को मारी गोली, स्कूटी से जा रही थी घर


बच्ची की चीख और गोली चलने की आवाज सुनकर अनीता उर्फ़ मोना के घरवाले और मोहल्ले के लोग दौड़े-भागे घर से निकले. उन्होंने देखा कि मोना को गोली लगी है और वह जख्मी हालत में जमीन पर पड़ी हुई है. देखते ही देखते वहां काफी लोगों की भीड़ जमा हो गई. आनन-फानन में मोना को एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है.


पटना में बड़ी वारदात, बदमाशों ने मॉडल को मारी गोली, स्कूटी से जा रही थी घर


इस हमले में जख्मी मॉडल मोना रॉय के सोशल मीडिया अकाउंट से पता चला है कि उन्होंने फेसबुक पर 21 घंटे पहले एक स्टोरी भी लगाई थी. मोना रॉय के प्रोफाइल पिक्चर से जानकारी मिली है कि इन्होंने मॉडलिंग शो के डायरेक्टर नीतीश चंद्रा के कार्यक्रम "मिस एंड मिसेज ग्लोबल बिहार के सातवें सीजन" में हिस्सा भी लिया था. इस कार्यक्रम के ग्रैंड फिनाले में बिहार के उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और बिहार सरकार के कला संस्कृति एवं युवा मंत्री अलोक रंजन झा भी पहुंचे थे.


पटना में बड़ी वारदात, बदमाशों ने मॉडल को मारी गोली, स्कूटी से जा रही थी घर


वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची राजीव नगर थाना की टीम मामले की छानबीन में जुटी हुई है. तुरंत इलाके के सीनियर अफसर भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने मामले की जानकारी ली. राजीव नगर के थानेदार ने फर्स्ट बिहार को फोन पर जानकारी दी कि "जिस महिला को गोली मारी गई है, उसका नाम अनीता देवी उर्फ़ मोना रॉय है. महिला हाउस वाइफ है और मॉडलिंग भी करती है. पीड़ित पक्ष की ओर से आवेदन दिया गया है. प्राथमिकी दर्ज करने की क्रिया चल रही है. मामले की शुरूआती जांच में अब तक पुलिस को कुछ खास पता नहीं चल पाया है. हालांकि महिला खतरे से बाहर बताई जा रही है. उसकी हालत में पहले से सुधार है. जांच चल रही है. पुलिस जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लेगी."


पटना में बड़ी वारदात, बदमाशों ने मॉडल को मारी गोली, स्कूटी से जा रही थी घर

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें