ब्रेकिंग
बिहार के स्कूल में मिड डे मील की बड़ी लापरवाही, खाने में मिला मरा हुआ सांप; 20 से ज्यादा बच्चों की बिगड़ी तबीयतबिहार में खासमहाल की जमीन का होगा सर्वे, जिलावार तैयार होगी पूरी लिस्ट; समीक्षा बैठक में मंत्री ने दिए निर्देशDNA रिपोर्ट से हुआ बड़ा खुलासा: सगा भाई निकला नवजात का बायोलॉजिकल पिता, हाईकोर्ट ने रद्द की बेगुनाह युवक की FIRबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी जमीन पर बना दी तीन मंजिला रिसॉर्ट, CO पर निलंबन की तलवारBihar News: बिहार का चपरासी भी 'करोड़पति, पत्नी के नाम पर 34 प्रॉपर्टी...थार से लेकर 3 महंगी गाड़ियांबिहार के स्कूल में मिड डे मील की बड़ी लापरवाही, खाने में मिला मरा हुआ सांप; 20 से ज्यादा बच्चों की बिगड़ी तबीयतबिहार में खासमहाल की जमीन का होगा सर्वे, जिलावार तैयार होगी पूरी लिस्ट; समीक्षा बैठक में मंत्री ने दिए निर्देशDNA रिपोर्ट से हुआ बड़ा खुलासा: सगा भाई निकला नवजात का बायोलॉजिकल पिता, हाईकोर्ट ने रद्द की बेगुनाह युवक की FIRबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी जमीन पर बना दी तीन मंजिला रिसॉर्ट, CO पर निलंबन की तलवारBihar News: बिहार का चपरासी भी 'करोड़पति, पत्नी के नाम पर 34 प्रॉपर्टी...थार से लेकर 3 महंगी गाड़ियां

परिवहन विभाग के ओएसडी 8 साल से एक ही जगह पर जमे, भ्रष्टाचार के आरोप लगे तो जांच शुरू

PATNA : परिवहन विभाग में कार्यरत विशेष कार्य पदाधिकारी (ओएसडी) अजीव वत्सराज के खिलाफ लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच हो गई है. इन पर लंबे समय से परिवहन विभाग में बने रहने के साथ ह

परिवहन विभाग के ओएसडी 8 साल से एक ही जगह पर जमे, भ्रष्टाचार के आरोप लगे तो जांच शुरू
First Bihar
2 मिनट

PATNA : परिवहन विभाग में कार्यरत विशेष कार्य पदाधिकारी (ओएसडी) अजीव वत्सराज के खिलाफ लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच हो गई है. इन पर लंबे समय से परिवहन विभाग में बने रहने के साथ ही भ्रष्टाचार में लिप्त रहने का आरोप है. सामान्य प्रशासन विभाग ने इस मामले पर परिवहन सचिव को पत्र भेजकर जांच करने को कहा था. अब परिवहन विभाग एक्शन में आया है और ओएसडी पर लगे आरोपों की जांच की जा रही है. 


दरअसल, शिकायतकर्ता का आरोप कि 8 साल से एक ही जगह पर पदस्थापित हैं. परिवहन कार्यालय के पदाधिकारियों, कर्मियों प्रोग्रामर के साथ मिलकर वित्तीय गड़बड़ी कर रहे हैं. परिवहन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक सामान्य प्रशासन विभाग ने ओएसडी के खिलाफ शिकायत मिलने पर परिवहन सचिव को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया था. इसके बाद लोकायुक्त ने आदेश पारित कर जांच का आदेश दिया है. 


लोकायुक्त कार्यालय से पत्र मिलने के बाद राज्य परिवहन आयुक्त ने मामले की जांच शुरू कर दी है.  उन्होंने परिवादी से 9 नवम्बर को ओएसडी के खिलाफ लगाये जाने वाले आरोप से संबंधित सबूत उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था. लेकिन छठ पूजा की वजह से परिवादी ने ओएसडी के साबूत देने के लिए अगली तारीख निर्धारित करने की मांग की है.