ब्रेकिंग
Bihar News : पटना रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! दानापुर-पटना के बीच बनेगी तीसरी-चौथी रेल लाइन, 22 नई ट्रेनें चलेंगीBihar News : सोमवार को पटना में सफर करना है? पहले देख लें कौन-कौन सी सड़कें बंद हैं, नहीं तो फंस जाएंगेBihar Weather Today: अगस्त में भी नहीं बरसे बदरा, बिहार में 43% बारिश की कमी; अल नीनो ने बढ़ाई किसानों की चिंताकॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग में पहली बार जीते 5 गोल्ड मेडल, बिहार के सीएम सम्राट ने दी बधाई शोभा ओहटकर बनीं बिहार कर्मचारी चयन आयोग की नई अध्यक्ष, सरकार ने जारी की अधिसूचनाBihar News : पटना रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! दानापुर-पटना के बीच बनेगी तीसरी-चौथी रेल लाइन, 22 नई ट्रेनें चलेंगीBihar News : सोमवार को पटना में सफर करना है? पहले देख लें कौन-कौन सी सड़कें बंद हैं, नहीं तो फंस जाएंगेBihar Weather Today: अगस्त में भी नहीं बरसे बदरा, बिहार में 43% बारिश की कमी; अल नीनो ने बढ़ाई किसानों की चिंताकॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग में पहली बार जीते 5 गोल्ड मेडल, बिहार के सीएम सम्राट ने दी बधाई शोभा ओहटकर बनीं बिहार कर्मचारी चयन आयोग की नई अध्यक्ष, सरकार ने जारी की अधिसूचना

बिहार: पुलिस लाइन में भिड़े सिपाही, एक-दूसरे को नाली में पटक-पटककर मारा, चिल्लाते रहे ASP.. मां-बहन की गालियां देते रहे पुलिसवाले

NAWADA : बिहार के नवादा में पुलिस लाइन में जबरदस्त बवाल हुआ है. आपस में भिड़े पुलिसवाले ने एक दूसरे को पटक-पटककर मारा है. पुलिसवालों के बीच हुई इस मारपीट की घटना में कई सिपाहिय

बिहार: पुलिस लाइन में भिड़े सिपाही, एक-दूसरे को नाली में पटक-पटककर मारा, चिल्लाते रहे ASP.. मां-बहन की गालियां देते रहे पुलिसवाले
First Bihar
3 मिनट

NAWADA : बिहार के नवादा में पुलिस लाइन में जबरदस्त बवाल हुआ है. आपस में भिड़े पुलिसवाले ने एक दूसरे को पटक-पटककर मारा है. पुलिसवालों के बीच हुई इस मारपीट की घटना में कई सिपाहियों का सिर फट गया है. कई अन्य पुलिसवालों को भी गंभीर चोटे आई हैं. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लाठी-डंडे से लैश पुलिसवाले एक दूसरे को मारते-पीटते देखे जा रहे हैं.


घटना नवादा जिले के सदर थाना इलाके की है. पुलिस लाइन में सिपाही आपस में भिड़ गए हैं. बताया जा रहा है कि बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के चुनाव के दौरान यह घटना हुई है. चुनाव में खड़े दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है. जिसमें आधा दर्जन से अधिक सिपाही घायल हो गए हैं. घायल सिपाहियों को इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.


बिहार: पुलिस लाइन में भिड़े सिपाही, एक-दूसरे को नाली में पटक-पटककर मारा, चिल्लाते रहे ASP.. मां-बहन की गालियां देते रहे पुलिसवाले


इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में बहुत सारे लोग सिविल ड्रेस में दिख रहे हैं. कई पुलिसकर्मी और जिले के सीनियर अफसर भी नजर आ रहे हैं. कई लोगों के हाथों में लाठी-डंडे देखे जा रहे हैं. आपस में सिपाहियों को एक दूसरे को मां-बहन की भद्दी-भद्दी गालियां देते भी सुना जा रहा है. ये पुलिसवाले रोड पर भी एक दूसरे को खदेड़ते और दौड़ा-दौड़ाकर पीटते नजर आ रहे हैं.


बिहार: पुलिस लाइन में भिड़े सिपाही, एक-दूसरे को नाली में पटक-पटककर मारा, चिल्लाते रहे ASP.. मां-बहन की गालियां देते रहे पुलिसवाले


घटना की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंचे नवादा के अभियान एएसपी और डीएसपी भी इनकी लड़ाई छुड़ाने में काफी देर तक नाकाम रहे. सीनियर अफसर लाउडस्पीकर के माध्यम से सिपाहियों को रोकने का प्रयास करते रहें लेकिन पुलिसकर्मियों ने अधिकारी की एक न सुनी और वे एक दूसरे पर लात-जूता बरसाते रहें. 


बिहार: पुलिस लाइन में भिड़े सिपाही, एक-दूसरे को नाली में पटक-पटककर मारा, चिल्लाते रहे ASP.. मां-बहन की गालियां देते रहे पुलिसवाले


बताया जा रहा है कि बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के चुनाव के बाद बैलेट बॉक्स को जमा कराते ही यह बवाल शुरू हुआ. चुनाव में खड़े हुए एक पक्ष ने चुनाव पर्यवेक्षक संदीप यादव पर पक्षपात का आरोप लगाया. इस बीच माहौल काफी गर्म हो गया है और पुलिस के जवान आपस में भिड़ गए.


चुनाव पर्यवेक्षक संदीप कुमार का कहना है कि एक पक्ष के द्वारा चुनाव के दौरान लगातार बाधा पहुँचाई जा रही थी. लोगों को उकसाया भी जा रहा था. कुछ बैलेट पेपर भी फाड़ दिए गए. जिसके कारण चुनाव को रोक देना पड़ा. फिलहाल वोटिंग के बाद बैलेट बॉक्स को अधिकारियों की मौजूदगी में जमा करा दिया गया है. मामले को भी शांत कराया दिया गया है.

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता