ब्रेकिंग
बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी

नवादा में दो गुटों के बीच जमकर फायरिंग, तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी

NAWADA : बिहार के नवादा में दो गुटों में जमकर फायरिंग हुई है. इस घटना में तीन लोग घायल हो गए हैं. घायलों को इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. मामले की छानबीन

नवादा में दो गुटों के बीच जमकर फायरिंग, तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी
First Bihar
2 मिनट

NAWADA : बिहार के नवादा में दो गुटों में जमकर फायरिंग हुई है. इस घटना में तीन लोग घायल हो गए हैं. घायलों को इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. मामले की छानबीन की जा रही है. 


घटना नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र की है. यहां तरौनी गांव में दो पक्षों के बीच गोलीबारी हुई. इस घटना में तीन लोग जख्मी है. घटना की जानकारी मिलते ही एएसआई वीरेन्द्र पासवान पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और मामले की छानबीन में जुटे हुए हैं. बताया जाता है कि घटना में एक व्यक्ति को गोली पैर में लगी है,वही एक महिला को गड़ासा से हाथ काट दिया गया है. उसका हाथ का दाहिना कलाई अलग हो गया है. इसके अलावा एक लड़की का माथा फटा है. 


मिली जानकारी के अनुसार गोली से जख्मी विशेश्वर चौहान का 46 वर्षीय पुत्र श्री चौहान, वही हाथ कटा महिला फौदारी चौहान का 45 वर्षीय पत्नी दुलारी देवी के अलावा फौदारी चौहान की 20 वर्षीय पुत्री सपना कुमारी का माथा फटा हुआ है. जख्मी अवस्था मे इलाज के लिए सीएचसी नारदीगंज में दाखिल कराया गया. 


मामले के सूचना मिलते ही एसआई श्याम कुमार पांडेय सीएचसी पहुँचकर जख्मी व्यक्ति से मिलकर घटना की जानकारी लिया. घटना के पीछे पूर्व से चले आ रहे भूमि विवाद बताया जा रहा है. यह विवाद गांव के निरंजन चौहान बनाम दिलीप चौहान, कमलेंन चौहान समेत अन्य के बीच हुआ. 


थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने बताया मामले की जानकारी मिली है. पुलिस बल को घटना स्थल पर भेजा गया है. अभीतक किसी भी पक्ष से आवेदन नहीं आया है. आवेदन मिलते ही मामला दर्ज किया जाएगा. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता