ब्रेकिंग
बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी

नवादा में ऐक्सिस बैंक के स्टाफ का मर्डर, बेखौफ अपराधियों ने सिर में मारी गोली

NAWADA : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के नवादा जिले से सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने ऐक्सिस बैंक के एक स्टाफ का मर्डर कर दिया है. बेखौफ बदमाशों ने सिर में गोली मारकर बैंक कर्म

नवादा में ऐक्सिस बैंक के स्टाफ का मर्डर, बेखौफ अपराधियों ने सिर में मारी गोली
First Bihar
2 मिनट

NAWADA : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के नवादा जिले से सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने ऐक्सिस बैंक के एक स्टाफ का मर्डर कर दिया है. बेखौफ बदमाशों ने सिर में गोली मारकर बैंक कर्मी की हत्या की है. इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. नवादा पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात नवादा जिले के नगर थाना क्षेत्र की है, जहां चमड़ा गोदाम के निकट बेखौफ बदमाशों ने ऐक्सिस बैंक के स्टाफ का मर्डर कर दिया. मृतक की पहचान नीतीश कुमार भारती के रूप में की गई है, जो अरवल जिले के लोदीपुर गांव के रहने वाले विनय भारती का बेटा बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि पैसे की लेनदेन के मामले में इस घटना को अंजाम दिया गया है.


वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. घटना की जांच कर रहे नवादा के सदर एसडीपीओ उपेंद्र प्रसाद  ने बताया कि किसने इस घटना को अंजाम दिया है. इसकी तफ्तीश की जा रही है. युवक की डेड बॉडी का पोस्टमार्टम कराया का रहा है. जांच चल रही है. अज्ञात बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है.


बताया जा रहा है कि मृतक बैंककर्मी नीतीश शुक्रवार को अपनी बहन की शादी की सालगिरह पर नवादा नगर के माल गोदाम स्थित उसके घर आया था. शनिवार को वह अपने जीजा के साथ दवाई लाने गया था. इस दौरान किसी ने उसकी हत्या कर दी. कई बार फोन करने पर नीतीश ने कॉल रिसीव नहीं किया. फिर थोड़ी देर बाद उसके जीजा अभिषेक पुरी के दोस्त ने फोन कर बताया कि नीतीश का मर्डर हो गया है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता