ब्रेकिंग
भागलपुर में पथ निर्माण मंत्री का वीडियो वायरल, NDA सांसद अजय मंडल को दी चेतावनी; बोले- 'चेत जाइए, नहीं तो...'निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर BPRO, 28 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में विद्यालय परिचारियों का अनोखा प्रदर्शन: पुलिस के सामने चम्मच से बजाने लगे थाली, कहा..नियुक्ति नहीं तो मृत्यु दोमोतिहारी जहरीली शराब कांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, बनारस से दबोचा गया 10 मौतों का गुनहगारट्रांसपोर्ट की आड़ में चल रहा था तस्करी का खेल, बड़ी खेप के साथ ट्रक चालक गिरफ्तारभागलपुर में पथ निर्माण मंत्री का वीडियो वायरल, NDA सांसद अजय मंडल को दी चेतावनी; बोले- 'चेत जाइए, नहीं तो...'निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर BPRO, 28 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में विद्यालय परिचारियों का अनोखा प्रदर्शन: पुलिस के सामने चम्मच से बजाने लगे थाली, कहा..नियुक्ति नहीं तो मृत्यु दोमोतिहारी जहरीली शराब कांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, बनारस से दबोचा गया 10 मौतों का गुनहगारट्रांसपोर्ट की आड़ में चल रहा था तस्करी का खेल, बड़ी खेप के साथ ट्रक चालक गिरफ्तार

बिहार : फौजी की पत्नी का मर्डर, अपराधियों ने गोलियों से भूना

MUNGER : बड़ी खबर मुंगेर से आ रही है जहाँ कासिम बाजार के आमगाछी टोला में बदमाशों ने आज सुबह एक सीआईएसएफ के जवान की पत्नी को गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया है. <

बिहार : फौजी की पत्नी का मर्डर, अपराधियों ने गोलियों से भूना
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER : बड़ी खबर मुंगेर से आ रही है जहाँ कासिम बाजार के आमगाछी टोला में बदमाशों ने आज सुबह एक सीआईएसएफ के जवान की पत्नी को गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया है. 


आपको बता दें कि बदमाशों ने जवान की पत्नी के सिर में तीन गोली मारी है जिससे  महिला की मौके पर ही मौत हो गई.  घटना सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस जांच करने पहुंची है. सुबह में हुई इस घटना के बाद आमगाछी टोला में दहशत का माहौल बना हुआ है. वहीँ पुलिस हत्या की वजह प्रेम प्रसंग और पुराना विवाद बता रही है. बता दें कि महिला का पति रवि कुमार धनबाद में सीआइएसफ का जवान है.


घटनास्थल से तीन कारतूस और चार खोखा बरामद किया गया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं हत्या में शामिल बदमाशों का अभी पता नहीं चल सका है. हर एंगल से पुलिस मामले की जांच कर रही है. कासिम बाजार थानाध्यक्ष धमेंद्र कुमार के अनुसार दीपिका अपने ससुराल आमगाछी में सास, देवर और आठ वर्षीय बच्ची के साथ रहती थी.


मिली जानकारी के मुताबिक जवान की पत्नी दीपिका शर्मा का मायका हवेली खड़गपुर प्रखंड के शामपुर थाना क्षेत्र स्थित लोहची गांव में है. पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि 2017 में महिला अपने मायके में थी. उस वक्त भी महिला को गोली मारी गई थी. लेकिन उस घटना में महिला बच गई थी. महिला के बयान पर मुकदमा भी दर्ज किया गया था. वहीं 4 साल बाद महिला पर उस वक्त फिर से हमला हुआ है जब वह सुबह घर के आँगन में स्थित शौचालय में शौच के लिए जा रही थी. तभी घर की चारदीवारी फाँदकर बदमाशों ने हत्या की इस घटना को अंजाम दे दिया.

टैग्स