ब्रेकिंग
8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल

लूटपाट के दौरान दंपति की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

LAKHISARAI : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के लखीसराय जिले से सामने आ रही है. यहां डकैतों ने लूटपाट के दौरान एक दंपति की गोली मारकर हत्या कर दी. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. म

लूटपाट के दौरान दंपति की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस
First Bihar
1 मिनट

LAKHISARAI : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के लखीसराय जिले से सामने आ रही है. यहां डकैतों ने लूटपाट के दौरान एक दंपति की गोली मारकर हत्या कर दी. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 


घटना जिले के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में हुई. बताया जा रहा है कि डकैतों ने एक घर पर धावा बोल दिया. इस दौरान उन्होंने घर में मौजूद वृद्ध दंपती की बेरहमी से हत्‍या कर दी. मारे गए वृद्ध रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी बताए जा रहे हैं. 


घटना की सूचना पर सूर्यगढ़ा थाने सहित लखीसराय पुलिस के कई बड़े अफसर मौके पर पहुंचे है. घटनास्‍थल का निरीक्षण और आसपास के लोगों से पूछताछ कर डकैतों के बारे में सुराग लगाने की कोशिश की जा रही है. 

टैग्स