ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

बिहार : शराब के नशे में ड्यूटी कर रहा दारोगा गिरफ्तार, SP ने भेजा जेल

KHAGARIA : बिहार में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद एक तारा सरकार ने पुलिस प्रशासन पर शराबबंदी की दोबारा समीक्षा करने की जिम्मेदारी दी है. तो वहीं दूसरी तरफ वही पुलिस वाले सरकार क

बिहार : शराब के नशे में ड्यूटी कर रहा दारोगा गिरफ्तार, SP ने भेजा जेल
First Bihar
2 मिनट

KHAGARIA : बिहार में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद एक तारा सरकार ने पुलिस प्रशासन पर शराबबंदी की दोबारा समीक्षा करने की जिम्मेदारी दी है. तो वहीं दूसरी तरफ वही पुलिस वाले सरकार के द्वारा बनाये गए कानून को ताक पर रखकर खुद नशे में धुत होकर ड्यूटी कर रहे हैं. ताजा मामला खगड़िया जिले से सामने आया है जहां शराब पीकर ड्यूटी कर रहे एक दारोगा को एसपी ने जेल भेज दिया है. 


मामला खगड़िया जिले के गोगरी थाना का है. यहां तैनात दारोगा अरुण कुमार झा शराब पीकर नशे की हालत में ड्यूटी करते पकड़े गये. जानकारी के मुताबिक, गोगरी थाना में पदस्थापित दारोगा अरुण कुमार झा थाने पर शराब के नशे में ड्यूटी कर रहे थे. इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को मिल गयी. दूसरे थाने की पुलिस को भेजकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. 


एसपी अमितेश कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गोगरी थानाध्यक्ष को शराबी दारोगा की जांच कराने का आदेश दिया. शराबी दारोगा को मेडिकल जांच के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां जांच में शराब की पुष्टि हुई. एसपी के आदेश पर तुरंत हिरासत में लेकर उन्हें जेल भेज दिया गया. एसपी अमितेश कुमार ने बताया कि मद्यनिषेध अधिनियम से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें