ब्रेकिंग
8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल

बिहार : पड़ोसी ने महिला से 25 लाख ठगे, पति ने विरोध किया तो कर दी हत्या

KHAGARIA : इस वक़्त एक बड़ी खबर बिहार के खगड़िया जिले से सामने आ रही है. यहां कुछ लोगों ने मिलकर एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी.हत्या करने वाले लोग मृतक के पड़ोसी हैं. मामले की सू

बिहार : पड़ोसी ने महिला से 25 लाख ठगे, पति ने विरोध किया तो कर दी हत्या
First Bihar
3 मिनट

KHAGARIA : इस वक़्त एक बड़ी खबर बिहार के खगड़िया जिले से सामने आ रही है. यहां कुछ लोगों ने मिलकर एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी.हत्या करने वाले लोग मृतक के पड़ोसी हैं. मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 


मामला जिले के गोगरी थाना क्षेत्र के राटन गांव का है. मृतक की पहचान राटन गांव निवासी 55  वर्षीय सुरेश केशरी उर्फ डब्लू के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि मृतक सुरेश केशरी के भतीजे चंदन केशरी की पत्नी राधा रानी के मोबाइल पर तीन दिन पूर्व 25 लाख रुपए जीतने का फर्जी मैसेज आया था. जिसकी जानकारी हत्यारोपी राजा कुमार केशरी को मिली तो उसने इनाम की राशि दिलवाने का दावा करते हुए महिला से 50 हजार कैश, मंगलसूत्र और अन्य गहने ले लिए. 


आज सुबह जब इसकी जानकारी महिला के पति चंदन केशरी को मिली तो बिना पूछे अपनी पत्नी से रुपए और गहने लेने का विरोध करते किया और वापसी करने का दवाब बनाया। इसके बाद बबलू केशरी और चंदन केशरी के बीच मारपीट शुरू गई. इस दौरान बीच बचाव में आए चंदन केशरी के चाचा सुरेश केशरी पर बबलू केशरी और उसके पुत्र राजा कुमार केशरी ने रॉड से हमला कर दिया। इससे सुरेश की मौत हो गई. 


मामले की जानकारी देते हुए गोगरी थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि हत्यारोपी 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जबकि दो और नामजद को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है. उन्होंने बताया कि फर्जी मैसेज में आए रुपए जीतने का मैसेज और लालच के कारण ये वारदात हुई है. 


इधर, इस हत्या के बाद SDPO मनोज कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक के परिजनों और आसपास के ग्रामीणों से बातचीत की और घटना की जानकारी ली. लोगों ने बताया कि इस परिवार में दो साल पहले भी इसी तरह की आपसी विवाद में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी. 


सुरेश की मौत के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की जांच की जा रही है. मामले में मृतक की पत्नी बेबी देवी ने चार लोगों के विरुद्ध FIR दर्ज कराई है. पुलिस ने हत्या के आरोपी बबलू केशरी और उसके पुत्र राजा केशरी को गिरफ्तार कर लिया है. 

टैग्स