ब्रेकिंग
पत्नी और ससुराल वालों पर पति ने लगाया प्रताड़ना और जमीन हड़पने का आरोप, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार पटना में चुनावी सभा के दौरान 'विजय थलापति' कहने पर युवक पर भड़के मनोज तिवारी, जन सुराज के समर्थन में नारे लगाने पर हुआ हंगामाभाई के जेल जाने पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, बोलीं-तेज प्रताप की गिरफ्तारी..सम्राट सरकार की तानाशाहीकोर्ट के आदेश पर दखल-दिहानी के दौरान हंगामा, सीओ की गाड़ी का घेराव, मंत्री से पैसा खाने का आरोप सम्राट चौधरी को 'सड़क छाप गुंडा' कहे जाने पर भड़के रोहित सिंह, कहा..तेजस्वी यादव खुद 'लफुआ' हैपत्नी और ससुराल वालों पर पति ने लगाया प्रताड़ना और जमीन हड़पने का आरोप, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार पटना में चुनावी सभा के दौरान 'विजय थलापति' कहने पर युवक पर भड़के मनोज तिवारी, जन सुराज के समर्थन में नारे लगाने पर हुआ हंगामाभाई के जेल जाने पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, बोलीं-तेज प्रताप की गिरफ्तारी..सम्राट सरकार की तानाशाहीकोर्ट के आदेश पर दखल-दिहानी के दौरान हंगामा, सीओ की गाड़ी का घेराव, मंत्री से पैसा खाने का आरोप सम्राट चौधरी को 'सड़क छाप गुंडा' कहे जाने पर भड़के रोहित सिंह, कहा..तेजस्वी यादव खुद 'लफुआ' है

बिहार : भरी पंचायत में 2 लोगों की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप

KHAGARIA : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के खगड़िया से सामने आ रही है जहां भरी पंचायत में दो लोगों की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई है. इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया ह

बिहार : भरी पंचायत में 2 लोगों की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप
First Bihar
2 मिनट

KHAGARIA : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के खगड़िया से सामने आ रही है जहां भरी पंचायत में दो लोगों की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई है. इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है. लोगों में दहशत का माहौल है.


घटना बेलदौर थाना इलाके के रोहियमा गांव की है. मिली जानकारी के अनुसार, एक मामले की पंचायती के दौरान गोली-बारी शुरू हो गयी जिसमें जिसमे गोली लगने से एक ही गांव के दो लोगो की मौत हो गई. मृतकों में किशुनदेव चौधरी और हरिबोल यादव शामिल हैं. बताया जा रहा है कि इस घटना को चुनावी रंजिश में अंजाम दिया गया है. 


मृतक हरिबोल के परिजनों का कहना है कि आगामी 24 अक्टूबर को होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर गांव के दो गुट पंचायती करने बैठे थे. इसी दौरान दोनों गुटों में विवाद शुरू हो गया. देखते-देखते विवाद इतना बढ़ गया कि ताबड़तोड़ गोलियां चलनी शुरू हो गईं. इस गोलीबारी में दो की मौत हो गयी है. 


बताया जा रहा है कि किशुनदेव चौधरी की मौत मौके पर ही हो गई जबकि हरिबोल यादव की मौत इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हुई. इस घटना के बाद से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है. मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 


बेलदौर थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि दोनों गुट एक पंचायत में शामिल हुए थे. इसी दौरान गोलियां चलनी शुरू हो गईं, जिसमें दो लोगों की मौत हुई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी अभियान शुरू किया जाएगा. मामले की जांच की जा रही है.