ब्रेकिंग
Raghopur Boat Accident : राघोपुर नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, सुबह फिर नदी में उतरेगी टीम; आज तेजस्वी यादव पहुंचेंगे✦Patna Encounter : सुबह-सुबह पटना में एनकाउंटर, पुलिस की गोली से कुख्यात बदमाश शुभम घायल; पैर में गोली मारकर STF ने किया अरेस्ट✦Bihar News: बिहार के एक MVI को EOU ने किया गिरफ्तार, नीलामी से जुड़े केस में चौथी गिरफ्तारी...✦Bihar News: बच्चों के लिए खास सौगात! पटना जू में आएगी नई टॉय ट्रेन, जानिए कब से शुरू होगा सफर✦Bihar News: रामपुकार के निलंबन पर भड़के RLM विधायक, उपेंद्र कुशवाहा को दो टूक- ‘हम तीनों को भी हटाओ’✦Raghopur Boat Accident : राघोपुर नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, सुबह फिर नदी में उतरेगी टीम; आज तेजस्वी यादव पहुंचेंगे✦Patna Encounter : सुबह-सुबह पटना में एनकाउंटर, पुलिस की गोली से कुख्यात बदमाश शुभम घायल; पैर में गोली मारकर STF ने किया अरेस्ट✦Bihar News: बिहार के एक MVI को EOU ने किया गिरफ्तार, नीलामी से जुड़े केस में चौथी गिरफ्तारी...✦Bihar News: बच्चों के लिए खास सौगात! पटना जू में आएगी नई टॉय ट्रेन, जानिए कब से शुरू होगा सफर✦Bihar News: रामपुकार के निलंबन पर भड़के RLM विधायक, उपेंद्र कुशवाहा को दो टूक- ‘हम तीनों को भी हटाओ’

बिहार : सनकी बाप ने डेढ़ साल के बेटे को पिलाया जहर, रोने से परेशान होकर की हत्या

KATIHAR : बिहार के कटिहार जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक पिता ने अपने डेढ़ साल के मासूम बटे की जहर पिलाकर हत्या कर दी. हत्या की वजह केवल यह थी कि वह अपने बेटे के रोने से

बिहार : सनकी बाप ने डेढ़ साल के बेटे को पिलाया जहर, रोने से परेशान होकर की हत्या
First Bihar
3 मिनट

KATIHAR : बिहार के कटिहार जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक पिता ने अपने डेढ़ साल के मासूम बटे की जहर पिलाकर हत्या कर दी. हत्या की वजह केवल यह थी कि वह अपने बेटे के रोने से परेशान था. फिर क्या था उसने जहर की बोतल ली और पूरी की पूरी बोतल अपने मासूम बेटे को पिला दी. जहर पीने के बाद मासूम बेसुध हो गया. बच्चे की मां को जब पता चला तो हड़कंप मच गया. 


दरअसल, कटिहार के पोठिया ओपी क्षेत्र के दियारा चांदपुर गांव में डेढ़ साल के बच्चे का बार-बार रोना पिता को नागवार गुजरा. बच्चे के रोने से तंग होकर पिता ने अपने ही डेढ़ वर्षीय बेटे जुगमीत कुमार को जहर पिलाकर मार डाला. जब मां पूनम देवी को जहर पिलाने की जानकारी मिली आनन फानन में वह बच्चे को लेकर स्वास्थ्य केंद्र इलाज पहुंची. लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. 


बच्चे के मौत के बाद मां ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दे दी. इधर, पुलिस की बात को सुनकर हत्यारोपी पिता मौके से फरार हो गया. पूनम देवी ने बताया कि बच्चे को सुलाकर वह गाय का दूध निकालने गई थी. इस दौरान पति मुन्ना मंडल बच्चे के पास बैठे थे. जब महिला के दूध लेकर घर पहुंची तो देखा कि उसका बच्चा बेसुध हालत में पति  के गोद में पड़ा हुआ है और पति के हाथ में एक बोतल रखी हुई थी. 


महिला अपने पति के गोद से बच्चे को छीनकर उप स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए पहुंची. महिला ने बताया कि पति ऑटो चालक है. कमाई के पैसे से वह हमेशा नशे में धुत रहता है. पोठिया ओपी थाना अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार राय ने बताया कि फलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा होगा कि बच्चे की मौत किस वजह से हुई है. वहीं आरोपी पिता की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है. 

टैग्स