ब्रेकिंग
बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी

बिहार : सरकारी ऑफिस में शराब पार्टी का आयोजन, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप

JAHANABAD : बिहार में जिनके कंधे पर शराबबंदी कानून को जमीन पर लागू करने की जिम्मेदारी है. वही लोग शराब का स्वाद चख रहे हैं. ताजा मामला बिहार के जहानाबाद जिले का है. यहां उत्पा

बिहार : सरकारी ऑफिस में शराब पार्टी का आयोजन, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप
First Bihar
2 मिनट

JAHANABAD : बिहार में जिनके कंधे पर शराबबंदी कानून को जमीन पर लागू करने की जिम्मेदारी है. वही लोग शराब का स्वाद चख रहे हैं. ताजा मामला बिहार के जहानाबाद जिले का है. यहां उत्पाद विभाग के ऑफिस में शराबबंदी कानून की धज्जियां उड़ाने का वीडियो सामने आया है, जो काफी हैरान करने वाला है. शराब पार्टी का वीडियो आने के बाद हड़कंप मच गया है. आरोपी फरार हो गए हैं.


मामला जहानाबाद जिले का है. यहां उत्पाद कार्यलय का एक वीडियो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि उत्पाद विभाग के दफ्तर में गार्ड रूम में कुछ लोग शराब पार्टी कर रहे हैं. बताया जा रहा ही कि वीडियो में दिख रहा शख्स ड्राइवर है, जो इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद फरार हो गया है.


बिहार : सरकारी ऑफिस में शराब पार्टी का आयोजन, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप


इस घटना के बाबत जानकारी मिली है कि  उत्पाद विभाग के गार्ड रूम में ड्राइवर अपने कुछ साथियों के साथ बैठकर शराब पी रहा था. इतना ही नहीं इलाके के आसपास के लोगों को भी शराब बांट रहा था. यह पूरा वाकया एक शख्स ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया और विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी. 


बिहार : सरकारी ऑफिस में शराब पार्टी का आयोजन, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप


वीडियो सामने आने के बाद जहानाबाद जिले के उत्पाद अधीक्षक कृष्णमुरारी ने बताया कि इस तरह की सूचना हमे मिली है. इस सूचना के बाद जो भी कानूनी प्रक्रिया है, उसके तहत उसपर दोषी के ऊपर कार्रवाई की जाएगी. अभी फिलहाल वह कार्यलय से फरार हो गया है.


बिहार : सरकारी ऑफिस में शराब पार्टी का आयोजन, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप


उत्पाद अधीक्षक ने कहा कि छापेमारी के दौरान जो शराब जब्त हुआ था. उसे कार्यालय में रखा गया था. उसी में शराब लेकर ड्राइवर पी रहा था. उसके ऊपर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल वह फरार है.

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता