ब्रेकिंग
बिहार में BJP का बड़ा दांव, दोनों निर्दलीय नवनिर्वाचित MLC को पार्टी में कराया शामिल✦बेगूसराय में सड़क के गड्ढों को दिया नेताओं का नाम, कहीं 'गिरिराज सिंह कुंड' तो कहीं 'कुमार शैलेन्द्र और कुंदन कुंड', ग्रामीणों का अनोखा विरोध✦भवन निर्माण के इस 'अधीक्षण अभियंता' ने पत्नी के नाम पर अर्जित करोड़ों की संपत्ति छुपा लिया ! मुख्य सचिव का स्पष्ट आदेश- ऐसे अफसरों के खिलाफ ''प्रिवेंसन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत क्रिमिनल केस करें''✦तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार होने पर CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट बर्खास्त, 17 कर्मचारी सस्पेंड✦मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में सीनियर-जूनियर के बीच जमकर मारपीट, पटाखा फोड़ने को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा✦बिहार में BJP का बड़ा दांव, दोनों निर्दलीय नवनिर्वाचित MLC को पार्टी में कराया शामिल✦बेगूसराय में सड़क के गड्ढों को दिया नेताओं का नाम, कहीं 'गिरिराज सिंह कुंड' तो कहीं 'कुमार शैलेन्द्र और कुंदन कुंड', ग्रामीणों का अनोखा विरोध✦भवन निर्माण के इस 'अधीक्षण अभियंता' ने पत्नी के नाम पर अर्जित करोड़ों की संपत्ति छुपा लिया ! मुख्य सचिव का स्पष्ट आदेश- ऐसे अफसरों के खिलाफ ''प्रिवेंसन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत क्रिमिनल केस करें''✦तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार होने पर CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट बर्खास्त, 17 कर्मचारी सस्पेंड✦मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में सीनियर-जूनियर के बीच जमकर मारपीट, पटाखा फोड़ने को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा

नीतीश के राज में सिर्फ आरक्षण, सुरक्षा नहीं? बिहार पुलिस की परीक्षा देने गई लड़की से दरिंदगी, बलात्कार कर तेजाब से जलाने का आरोप

BAGHA : बिहार में इन दिनों महिलाओं के खिलाफ आपराधिक घटनाएं काफी बढ़ गई हैं. पश्चिम चंपारण के बगहा से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकार आपके रोंगटे खड़े हो जायेंगे

नीतीश के राज में सिर्फ आरक्षण, सुरक्षा नहीं? बिहार पुलिस की परीक्षा देने गई लड़की से दरिंदगी, बलात्कार कर तेजाब से जलाने का आरोप
First Bihar
4 मिनट

BAGHA : बिहार में इन दिनों महिलाओं के खिलाफ आपराधिक घटनाएं काफी बढ़ गई हैं. पश्चिम चंपारण के बगहा से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकार आपके रोंगटे खड़े हो जायेंगे. दरअसल बिहार पुलिस की परीक्षा देने गई एक लड़की के साथ दरिंदगी की गई है. उसकी हत्या कर दी गई है. लड़की के साथ बलात्कार कर उसे मौत के घात उतारने की आशंका जताई जा रही है. मृतका के भाई के लड़की के हाथ और चेहरे को तेजाब से जलाने की बात कही है.


मामला पश्चिम चंपारण जिले के बगहा की है, जहां बिहार पुलिस की परीक्षा देने गई एक लड़की के साथ दरिंदगी की घटना सामने आई है. बदमाशों ने उसे मौत के घाट उतार दिया है. हत्या से पहले उसके साथ बलात्कार करने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि बगहा के एसपी किरण कुमार गोरख जाधव ने कहा है कि मृतक लड़की का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. रिपोर्ट आने के बाद ही बलात्कार की घटना को लेकर पुष्टि हो पायेगी. 


इस घटना को लेकर मृतक लड़की के भाई ने बताया कि 14 मार्च को उसकी बहन बिहार पुलिस की परीक्षा देने बेतिया गई थी. लेकिन वह घर लौट कर नहीं आई. जब उसकी खोजबीन की गई तो 18 मार्च को पता चला कि प्रतापपुर के नाहर के पास लड़की की एक लाश मिली है. जब परिजन वहां पहुंचे तो उन्होंने देखा कि लड़की का चेहरा और हाथ तेजाब से जला दिया गया है. 


नीतीश के राज में सिर्फ आरक्षण, सुरक्षा नहीं? बिहार पुलिस की परीक्षा देने गई लड़की से दरिंदगी, बलात्कार कर तेजाब से जलाने का आरोप


इस घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बगहा के एसपी किरण कुमार गोरख जाधव ने बताया कि मृतिका रविवार को बिहार पुलिस की परीक्षा देने बेतिया गई थी. उसकी डेड बॉडी सेमरा थाना के प्रतापपुर के पास मिली है. जिस शख्स के ऊपर हत्या का आरोप लगा है, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. 


एसपी ने बताया कि बिहार पुलिस की परीक्षा देने के बाद लड़की ऑटो से आ रही थी. रात साढ़े 8 बजे के करीब लड़की बेतिया से आकर बगहा स्टैंड पर उतरी. वहां से भैरोगंज जाने के लिए उसने एक ऑटो लिया. ऑटो में वह अकेली और ऑटो चालक था. परिजनों ने रेप कर हत्या की आशंका जताई है. मृतक लड़की का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद यह मामला स्पष्ट हो पायेगा. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. स्पीडी ट्रायल चलाकर दोषी को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी.


नीतीश के राज में सिर्फ आरक्षण, सुरक्षा नहीं? बिहार पुलिस की परीक्षा देने गई लड़की से दरिंदगी, बलात्कार कर तेजाब से जलाने का आरोप


आपको बता दें कि इस घटना को लेकर बगहा अनुमंडलीय अस्पताल के सामने लोगो ने सड़क जाम कर प्रदर्शन भी किया. दर्दनाक वारदात को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है. स्कूली छात्र-छात्राओं ने भी सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया है और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता