ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

पंचायत चुनाव: बक्सर में वोटिंग के दौरान लाठीचार्ज, पुलिस ने किया बल प्रयोग, दो पक्षों में जबरदस्त मारपीट

BUXAR : बिहार में पंचायत चुनाव के चौथे चरण के चुनाव को लेकर मतदान जारी है. चौथे चरण में राज्य के 36 जिलों के 53 प्रखंडों में मतदान हो रहा है. इसी बीच एक बड़ी खबर बक्सर जिले से

पंचायत चुनाव: बक्सर में वोटिंग के दौरान लाठीचार्ज, पुलिस ने किया बल प्रयोग, दो पक्षों में जबरदस्त मारपीट
First Bihar
2 मिनट

BUXAR : बिहार में पंचायत चुनाव के चौथे चरण के चुनाव को लेकर मतदान जारी है. चौथे चरण में राज्य के 36 जिलों के 53 प्रखंडों में मतदान हो रहा है. इसी बीच एक बड़ी खबर बक्सर जिले से सामने आ रही है. वोटिंग के दौरान दो पक्षों में जबरदस्त मारपीट हुई है. एक व्यक्ति का सिर फट गया है. जख्मी हालत में उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल लाया गया है.


घटना बक्सर जिले के इटाढ़ी थाना क्षेत्र की है. यहां अतरौना पंचायत में दो गुटों में जबरदस्त मारपीट हुई है. बताया जा रहा है कि एक पक्ष ने जबरन वोट मांगने का आरोप लगाया है. इसी को लेकर दोनों पक्षों में भिड़ंत हो गई. जिसमें एक शख्स के सिर में जबरदस्त चोट लगी. सिर फटने से उसका पूरा शरीर खून से लथपथ हो गया. उसे इलाज के लिए एक नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.


पंचायत चुनाव: बक्सर में वोटिंग के दौरान लाठीचार्ज, पुलिस ने किया बल प्रयोग, दो पक्षों में जबरदस्त मारपीट


इटाढ़ी प्रखंड के बड़कागांव में पंचायत चुनाव में वोटिंग के दौरान पुलिसिया दबिस पर भी काफी हंगामा देखने को मिला है. बूथ के पास भीड़ इक्क्ठा करने वालों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है. पुलिस द्वारा बल प्रयोग किये जाने के बाद स्थनीय लोगों ने काफी हंगामा किया है. प्रशासन के खिलाफ की जमकर नारेबाजी की गई. बक्सर के एसपी ने कहा हल्का बल प्रयोग के बाद स्थिति नियंत्रण में है. फिलहाल शांतिपूर्ण वोटिंग कराई जा रही है.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें