ब्रेकिंग
8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल

बिहार : छठ व्रती महिला को पुलिस जीप ने रौंदा, पूजा का सामान खरीदकर जा रही थी घर

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय जिले में तेज रफ़्तार का कहर देखने को मिला है. यहां छठ का सामान खरीद कर वापस अपने घर जा रही एक महिला को पुलिस की जीप ने रौंद दिया. इस हादसे में महिला बु

बिहार : छठ व्रती महिला को पुलिस जीप ने रौंदा, पूजा का सामान खरीदकर जा रही थी घर
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय जिले में तेज रफ़्तार का कहर देखने को मिला है. यहां छठ का सामान खरीद कर वापस अपने घर जा रही एक महिला को पुलिस की जीप ने रौंद दिया. इस हादसे में महिला बुरी तरह जख्मी हो गई, जिसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. महिला का आरोप ही कि पुलिस जीप का ड्राइवर काफी तेज स्पीड में गाड़ी चला रहा था, जिस वजह से यह हादसा हुआ है. 


मामला भगवानपुर थाना क्षेत्र के मेहदौली के पास का है. घायल महिला की पहचान मंसूरचक थाना क्षेत्र के समसा के रहने वाले सुबोध पासवान की पत्नी अनीता देवी के रूप में की गई है. घायल अनीता देवी ने बताया कि वह छठ पूजा के लिए सामान खरीद कर अपने मायके टेंपो पर सवार होकर आ रही थी. टैंपू से जैसे ही मेहदौली के पास उतरी, उसी दौरान तेज रफ्तार भगवानपुर थाने की गाड़ी ने जबरदस्त धक्का मार दिया, जिससे महिला की गंभीर रूप से घायल हो गई.


महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि ड्राइवर तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहा था. धक्का लगने के बाद उल्टा पुलिस टेंपो ड्राइवर को ही धमकाने लगी. वहीं, घायल महिला को उस जगह से उठाकर इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां महिला का इलाज चल रहा है. घायल महिला ने बताया कि वह छठ व्रती है. इस घटना के बाद से लोगों में काफी आक्रोश है.