ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

बिहार: पिता की शर्मनाक करतूत, पत्नी की मौत के बाद बेटी को बनाया बीवी, नहीं मानी तो गोली मारकर की हत्या

ARWAL : बिहार के अरवल जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने समाज को कलंकित कर दिया है. दरअसल एक वहशी दरिंदे ने पत्नी की मौत के बाद अपनी सगी बेटी को बीवी बना लिया. जब उसकी बेट

बिहार: पिता की शर्मनाक करतूत, पत्नी की मौत के बाद बेटी को बनाया बीवी, नहीं मानी तो गोली मारकर की हत्या
First Bihar
3 मिनट

ARWAL : बिहार के अरवल जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने समाज को कलंकित कर दिया है. दरअसल एक वहशी दरिंदे ने पत्नी की मौत के बाद अपनी सगी बेटी को बीवी बना लिया. जब उसकी बेटी को यह रिश्ता नागवार गुजरा और उसने बाप के साथ रहने से इनकार किया तो उस कुकर्मी पिता ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. घटना सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.


घटना अरवल जिले के नगर थाना क्षेत्र की है. यहां भदासी पंचायत के जलपुरा गांव के रहने वाले मकेश्वर राम ने अपनी बेटी को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले मकेश्वर की पत्नी की मौत हो गई है. पत्नी की मौत के बाद मकेश्वर ने अपनी बेटी को ही बीवी बनाकर रखने लगा. लड़की कुछ दिन उसके साथ रही लेकिन जब उसे समझ आया कि ये सब गलत है तो वह घर से अलग होकर अरवल में एक किराये के मकान में रहने लगी. 


रविवार के दिन वह लड़की अपना कुछ सामान लेने घर आई. इस दौरान उसके वहशी बाप ने उसे रोकने की कोशिश की. वह बेटी के साथ जबरदस्ती करने लगा. जब बेटी नहीं मानी और वह किसी भी हाल में रुकने को तैयार नहीं हुई तो उस दरिंदे बाप ने अपनी बेटी को गोली मार दी. गोली लगने के बाद लड़की वहीं जमीन पर गिर है. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बाप मकेश्वर साइकिल पर सवार होकर हथियार के साथ भागने लगा. जैसे ही ग्रामीणों की नजर उसपर पड़ी, उन्होंने उसका पीछा किया और बख्तारी गांव की सीमा पर अलावलचक के पास उसे दबोच लिया. 


बताया जा रहा है कि इस घटना को लेकर स्थानीय विधायक महानंद सिंह ने सदर थानाध्यक्ष शंभू पासवान से बात की और आरोपी के ऊपर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही. इस घटना के बाबत अरवल के एसपी राजीव रंजन ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके पास से एक देसी कट्टा बरामद किया गया है. उससे पूछताछ की जा रही है.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें