ब्रेकिंग
बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी

बिहार के अस्पताल में मरीज की मौत पर हुआ जमकर बवाल, परिजनों ने डॉक्टर से की हाथापाई

JEHANABAD : खबर जहानाबाद से है, जहां सदर अस्पताल में इलाज के दौरान एक शख्स की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया। इस दौरान गुस्साए परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ हाथापाई

बिहार के अस्पताल में मरीज की मौत पर हुआ जमकर बवाल, परिजनों ने डॉक्टर से की हाथापाई
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JEHANABAD : खबर जहानाबाद से है, जहां सदर अस्पताल में इलाज के दौरान एक शख्स की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया। इस दौरान गुस्साए परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ हाथापाई भी की। मृतक के परिजनों ने डॉक्टर और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। हंगामे के कारण पूरे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।


जानकारी के मुताबिक घोसी थाना क्षेत्र के देहुनी गांव निवासी कामता प्रसाद को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मरीज की मौत पर परिजन भड़क गए और स्वास्थ्य कर्मियों से हाथापाई करने लगे। परिजनों का आरोप था कि डॉक्टरों ने ठीक ढंग से इलाज किया होता तो शायद मरीज आज जिंदा होता।


परिजनों का कहना था कि डॉक्टर की लापरवाही के कारण ही कामता प्रसाद की मौत हुई है। मरीज के परिजनों ने सदर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाया है। उनका आरोप है कि सदर अस्पताल में इलाज के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है।


परिजनों की मानें तो बार-बार कहने के बावजूद डॉक्टर और कोई भी नर्सिंग स्टॉफ मरीज को देखते तक नहीं आया। जिससे इलाज के अभाव में कामता प्रसाद की मौत हो गई। पीड़ित परिजनों ने सिविल सर्जन और जिला प्रशासन से डॉक्टर और अन्य नर्सिंग स्टॉफ पर कार्रवाई की माग की है। इधर, अस्पताल में हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता