ब्रेकिंग
TRE-4 परीक्षा पैटर्न को लेकर अभ्यर्थियों में असमंजस, मंत्री बोले- यह शिक्षा विभाग के अधिकार क्षेत्र में नहींसरकारी स्कूल में लगातार दूसरी बार चोरी, पानी की समस्या को लेकर सड़क पर उतरे छात्र; डेढ़ घंटे तक किया हंगामाBIHAR NEWS : बिहार NDA में नई सियासी जंग! नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा दावा, JDU के ‘लव-कुश’ वोट बैंक पर नजर?तीन महीने की दोस्ती... फिर आया वीडियो कॉल! लड़की की एक चाल में ऐसा फंसा शख्स कि उड़ गई पूरी जमा-पूंजी28 अगस्त की रात बंद होगा विक्रमशिला सेतु, अगले दिन से कैसे होगा गंगा पार? प्रशासन ने तैयार किया नया प्लानTRE-4 परीक्षा पैटर्न को लेकर अभ्यर्थियों में असमंजस, मंत्री बोले- यह शिक्षा विभाग के अधिकार क्षेत्र में नहींसरकारी स्कूल में लगातार दूसरी बार चोरी, पानी की समस्या को लेकर सड़क पर उतरे छात्र; डेढ़ घंटे तक किया हंगामाBIHAR NEWS : बिहार NDA में नई सियासी जंग! नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा दावा, JDU के ‘लव-कुश’ वोट बैंक पर नजर?तीन महीने की दोस्ती... फिर आया वीडियो कॉल! लड़की की एक चाल में ऐसा फंसा शख्स कि उड़ गई पूरी जमा-पूंजी28 अगस्त की रात बंद होगा विक्रमशिला सेतु, अगले दिन से कैसे होगा गंगा पार? प्रशासन ने तैयार किया नया प्लान

बिहार का अब्दुल रकीब दिल्ली में छाप रहा था नकली नोट, पुलिस ने मशीन के साथ गिरफ्तार किया, आतंकियों से तार जुड़े होने की संभावना

DELHI: बिहार के अपने गांव से दिल्ली कमाने गया व्यक्ति ऐसा कारनामा कर रहा था, जिसे देख कर पुलिस भी हैरान रह गयी. वह एनसीआर में रहकर अपने घर में नकली नोट छाप रहा था. वह लंबे अर्

बिहार का अब्दुल रकीब दिल्ली में छाप रहा था नकली नोट, पुलिस ने मशीन के साथ गिरफ्तार किया, आतंकियों से तार जुड़े होने की संभावना
Mukesh Srivastava
3 मिनट

DELHI: बिहार के अपने गांव से दिल्ली कमाने गया व्यक्ति ऐसा कारनामा कर रहा था, जिसे देख कर पुलिस भी हैरान रह गयी. वह एनसीआर में रहकर अपने घर में नकली नोट छाप रहा था. वह लंबे अर्से से इस कारोबार में लगा था. आखिरकार पुलिस को कुछ गड़बड़ी की खबर मिली तो उसके घर छापेमारी की गयी. वहां का हाल देख कर पुलिस भी हैरान रह गयी. पुलिस पता कर रही है कि उस व्यक्ति के तार क्या आतंकी संगठन से भी जुडे हैं.


एनसीआर की ग्रेटर नोएडा पुलिस ने इस मामले को पकड़ा है. ग्रेटर नोएडा की बादलपुर थाना पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है. उसने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से नकली नोट बरामद हुआ है. ग्रेटर नोएडा पुलिस ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर की बादलपुर थाना पुलिस ने शुक्रवार को नकली नोट छापने और इसे बाजार में चलाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी के पास से करीब 32 हजार रुपये के नकली नोट के साथ साथ नकली नोट छापने की मशीन, कंप्यूटर, रंगीन प्रिंटर, कागज भी बरामद किया गया है.


बिहार से जाकर दिल्ली में छाप रहा था नकली नोट

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम अब्दुल रकीब है, जो मूल रूप से बिहार का रहने वाला है. बिहार का रहने वाला है अब्दुल रकीब के बारे में पुलिस को एक सूचना मिली थी कि वह बाजार में नकली नोट चला रहा है. इस खबर के बाद पुलिस ने अब्दुल रकीब नामक एक युवक को गिरफ्तार किया. उसके पास से करीब 32 हजार रूपये के नकली नोट बरामद किये गये.  मूल रूप से बिहार का रहने वाला अब्दुल रकीब दिल्ली के गाजीपुर में रह रहा था. पुलिस ने जब पूछताछ की तो पता चला कि वह काफी समय से गौतमबुद्ध नगर समेत आस-पास के बाजारों में नकली नोट चला रहा था.


आतंकियों से तार जुडे होने की आशंका

पुलिस के मुताबिक रकीब से हुई पूछताछ के बाद दिल्ली के गाजीपुर में उसके घर में छापेमारी की गयी. वहां नोट छापने की मशीन से लेकर कागज बरामद किया गया. वह किराये के घर में रहकर नकली नोट छापता था. गिरफ्तार आरोपी से उत्तर प्रदेश की एटीएस और दूसरी एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी के तार देशविरोधी ताकतों से जुड़े हैं या नहीं.