ब्रेकिंग
मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना✦मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना

बिहार-झारखंड की सीमा पर नक्सलियों का उत्पात, पत्थर माइंस पर बोला हमला; पोकलेन को लगाई आग

CHATARA: बड़ी खबर झारखंड के चतरा से सामने आ रही है, जहां बिहार-झारखंड की सीमा पर टीएसपीसी के नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाया है। टीएसपीसी नक्सलियों ने बिहार-झारखंड की सीमा पर स्थित ए

बिहार-झारखंड की सीमा पर नक्सलियों का उत्पात, पत्थर माइंस पर बोला हमला; पोकलेन को लगाई आग
Mukesh Srivastava
1 मिनट

CHATARA: बड़ी खबर झारखंड के चतरा से सामने आ रही है, जहां बिहार-झारखंड की सीमा पर टीएसपीसी के नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाया है। टीएसपीसी नक्सलियों ने बिहार-झारखंड की सीमा पर स्थित एक पत्थर माइंस पर हमला बोल दिया है।


 झारखंड-बिहार सीमा पर स्थित हंटरगंज थाना क्षेत्र के लुटा गांव में नक्सलियों ने दो पोकलेन मशीनों को फूंक दिया है और वहां मौजूद कर्मियों के साथ साथ मजदूरों से मारपीट की है। जानकारी के मुताबिक, टीएसपीसी के सब जोनल कमांडर हरेंद्र के दस्ता ने इस घटना को अंजाम दिया।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है। नक्सलियों ने रामलखन मेहता की पत्थर माइंस पर हमला बोला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके के घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने लेवी की मांग को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया है।